मनोरंजन

Dance Viral Video: शादी में इस लड़की ने जमकर लगाए धूमके फिर जो मम्मी ने दिया ऐसा रिएक्शन, देखें वायरल वीडियो

By News Desk|20 May 2026, 12:26 PM
f X W

Dance Viral Video: शादी से जुड़े वीडियो अक्सर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किए जाते हैं। इन क्लिप्स में अक्सर डांस परफॉर्मेंस से लेकर दूल्हा-दुल्हन और शादी में आए मेहमानों की अनोखी हरकतों तक सब कुछ देखने को मिलता है। आजकल, शादी में डांस परफॉर्मेंस का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इसमें एक लड़की मशहूर गाने “राणा जी माफ करना” पर ज़बरदस्त डांस करती नज़र आ रही है।

Advertisement
Advertisement

ये भी पढ़े :-Puncture Jugaad: बिन पानी, कुछ ही मिनटों में चेक किया टायर का पंक्चर, देखे वायरल वीडियो पर आए जबरदस्त कमेंट्स

शादी का माहौल खुशी और रौनक से भरा हुआ लग रहा है। लड़की पूरे आत्मविश्वास और जोश के साथ डांस करती है। उसके डांस स्टेप्स और हाव-भाव इतने शानदार थे कि वहां मौजूद लोग मंत्रमुग्ध होकर उसे ही देखते रह गए और उससे अपनी नज़रें हटा ही नहीं पाए।

Dance Viral Video: वीडियो देखे यहाँ –

https://www.instagram.com/p/DYeGFosRpPb/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_video_watch_again

Dance Viral Video माँ ने दी नाराज़गी भरी नज़र

जैसे-जैसे वीडियो आगे बढ़ता है, डांस के दौरान अचानक एक ऐसा पल आता है जो इस क्लिप को और भी मज़ेदार बना देता है। ऐसा लगता है कि वहां मौजूद एक महिला डांस करने वाली लड़की को घूरकर देखने लगती है। वीडियो के मुताबिक, यह महिला कथित तौर पर डांस करने वाली लड़की की माँ है। माँ के चेहरे पर नाराज़गी साफ झलक रही थी, जबकि लड़की पूरी आज़ादी और मजे के साथ डांस करती रही। कैमरे में कैद हुए इस खास पल ने दर्शकों का सबसे ज़्यादा ध्यान खींचा है। सोशल मीडिया यूज़र्स अंदाज़ा लगा रहे हैं कि शायद माँ को अपनी बेटी का इस तरह सबके सामने बेझिझक होकर डांस करना पसंद नहीं आया।

ये भी पढ़े :-Funny Video: जयमाला तो बहुत देखी पर आज देखे अनोखी जयमाला, दुल्हन के नखरे देख खौला दूल्हे का खून, देखे Video

Dance Viral Video: वायरल वीडियो पर आए शानदार कमेंट्स

जब से यह डांस वीडियो वायरल हुआ है, लोग कमेंट सेक्शन में मज़ेदार प्रतिक्रियाओं की बाढ़ ला रहे हैं। एक यूज़र ने लिखा, “माँ की पैनी नज़र से कोई नहीं बच सकता।” कुछ यूज़र्स ने मज़ाकिया अंदाज़ में कहा कि ऐसा नज़ारा हर भारतीय घर में आम बात है। वहीं, कई यूज़र्स लड़की के डांस परफॉर्मेंस की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। लोग कमेंट कर रहे हैं कि उसने बेहद शानदार और आत्मविश्वास से भरा परफॉर्मेंस दिया है। उसके हाव-भाव, जोश और अंदाज़ ने सचमुच सबका दिल जीत लिया है।

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins