छत्तीसगढ़

CG : छठ से पहले भिलाई निगम क्षेत्र के तालाबों की सफाई तेज …

By kadwaghut|29 Oct 2026, 1:38 PM
f X W

भिलाईनगर । छठ पर्व से पहले नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा शहर के विभिन्न जोनों में तालाबों की साफ-सफाई में तेजी आ गई है। श्रद्धालुओं की सुविधा, स्वच्छता और पर्व के दौरान बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए तालाबों से जलकुंभी, शैवाल, विसर्जन सामग्री एवं अन्य कचरे को हटाया जा रहा है।

जोन-2 वैशाली नगर अंतर्गत वार्ड क्रमांक 22 कुरुद बस्ती स्थित नकटा तालाब में जलकुंभी, कमल की डंडियों एवं शैवाल की कटिंग कर उन्हें तालाब से बाहर निकालने का कार्य किया जा रहा है। वहीं, वार्ड क्रमांक 23 घासीदास नगर तालाब से विसर्जन सामग्री निकालकर सफाई की जा रही है, ताकि तालाब को स्वच्छ बनाया जा सके।

जोन-3 अंतर्गत बैकुंठधाम तालाब में जेसीबी एवं डंपर की सहायता से कचरे की सफाई कर उसे हटाया जा रहा है। इसी प्रकार जोन-4 शिवाजीनगर क्षेत्र में भी छठ पर्व के पूर्व तालाबों की साफ-सफाई की गई।

नगर निगम द्वारा पर्व के मद्देनजर तालाबों एवं उनके आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने के लिए सफाई कराई जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं को छठ पूजा के दौरान स्वच्छ वातावरण एवं बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : महंगाई भत्ता व महंगाई राहत में 2 प्रतिशत की वृद्धि ...

Related Articles

2

Back to top button