छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

CG: IT Raid : लोहा और जमीन कारोबारियों के ठिकानों पर आयकर विभाग की बड़ी छापेमारी, CG, MP और ओडिशा के 24 ठिकानों पर खंगाले जा रहे दस्तावेज

By kadwaghut|04 Dec 2025, 11:52 AM
f X W

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज सुबह आयकर विभाग ने लोहा और जमीन कारोबार से जुड़े कारोबारियों के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई की है। यह छापेमारी केवल छत्तीसगढ़ तक सीमित नहीं है, बल्कि मध्यप्रदेश और ओडिशा में भी एक साथ दबिश दी गई है।

Advertisement
Advertisement

मिली जानकारी के अनुसार, आयकर विभाग ने कुल 24 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है। ये सभी ठिकाने लोहा व्यवसाय और जमीन कारोबार से जुड़े प्रतिष्ठानों एवं व्यक्तियों से संबंधित बताए जा रहे हैं।

छापेमारी के दौरान आईटी विभाग के अधिकारियों के साथ 100 से अधिक CRPF जवानों की तैनाती भी की गई है, ताकि सुरक्षा और कार्रवाई में किसी तरह की बाधा न आए।

सूत्रों के अनुसार, टीम कई स्थानों पर व्यापारिक दस्तावेज, लेन-देन के रिकॉर्ड, जमीन से जुड़े कागजात और डिजिटल डेटा की जांच कर रही है। खबर लिखे जाने तक सभी ठिकानों पर आयकर विभाग की कार्रवाई जारी है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  बेमेतरा जिले में सिंचाई योजना के कार्यों के लिए 28.49 करोड़ रुपये स्वीकृत

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins