कोरबा जिलाछत्तीसगढ़

CG : कोरबा में फैक्ट्री कर्मचारी की हत्या, खून से लथपथ मिली लाश…

By kadwaghut|10 May 2026, 12:11 PM
f X W

कोरबा । आज सुबह नवा बरपारा कोहड़िया स्थित सड़क किनारे झाड़ियों में एक युवक का खून से लथपथ शव मिला। धारदार हथियार से हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलने पर सीएसईबी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटनास्थल पर शव को घसीटने और खून के निशान मिले हैं। राहगीरों ने सुबह झाड़ियों में शव देखकर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। मृतक की पहचान बसंत पटेल (37) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ ब्लॉक के सोनसरी गांव का निवासी था।

पिछले तीन साल से बसंत कोरबा के दुरपा सर्वमंगला बरमपुर में किराए के मकान में रह रहा था और इंडस्ट्रियल एरिया स्थित संजय फैक्ट्री में काम करता था। दोस्त राकेश पटेल ने बताया कि बसंत शुक्रवार सुबह 8 बजे फैक्ट्री जाने के लिए घर से निकला था, लेकिन रात तक वापस नहीं लौटा। शनिवार सुबह फोन पर बसंत की हत्या की जानकारी मिली। बसंत शादीशुदा था और उसके दो बच्चे हैं। वह दो दिन पहले ही अपने छोटे भाई की शादी से गांव से कोरबा लौटा था। उसकी पत्नी और बच्चे अभी गांव में ही हैं। बसंत की पत्नी बरमपुर के एक निजी स्कूल में शिक्षिका हैं।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : पार्किंग में पड़े कुत्ते के शव को शाम तक नहीं उठाए…

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins