छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : रायपुर में मौसम परिवर्तन, छाई बदली, हल्की बारिश के आसार …

By kadwaghut|31 Mar 2026, 11:27 AM
f X W

रायपुर. छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदल रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, एक-दो स्थानों पर आज हल्की बारिश और गरज चमक की संभावना है. वहीं कुछ इलाकों में ओले गिरने और वज्रपात की आशंका जताई गई है. मौमस विभाग ने बताया कि 4 अप्रैल तक मौसम ऐसा ही रहने की संभावना है. बारिश और बादल छाए रहने से दिन के तापमान में गिरावट आने से गर्मी से राहत मिलेगी. प्रदेश में सोमवार को अधिकतम तापमान 40.5°C रायपुर में दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 2.9°C अधिक है, जबकि न्यूनतम तापमान 19.6°C अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया।

वहीं बस्तर और बिलासपुर इलाके में बारिश हाेने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के मुताबिक, एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर ईरान और उससे लगे कैस्पियन सागर के ऊपर ऊपरी हवा के चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण के रूप में सक्रिय है. साथ ही एक द्रोणिका निम्न से ऊपरी क्षोभमंडल तक फैली हुई है. वहीं पंजाब और हरियाणा के आसपास एक प्रेरित चक्रीय परिसंचरण बना हुआ है. इसके अलावा एक प्रमुख द्रोणिका उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश से मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ होते हुए अंदरुनी ओडिशा तक विस्तारित है.

पूर्वी भारत में भी सक्रियता बनी हुई है, जहां एक पूर्व-पश्चिम द्रोणिका उत्तर-पूर्व बिहार से मणिपुर तक, बांग्लादेश, मेघालय और दक्षिण-पूर्व असम के रास्ते 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक फैली है. पश्चिमी विदर्भ से दक्षिण तमिलनाडु तक एक अन्य द्रोणिका और बिहार से गंगेटिक पश्चिम बंगाल तक एक और द्रोणिका सक्रिय है. इन सभी मौसम प्रणालियों के प्रभाव से प्रदेश में 31 मार्च को एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा की संभावना है. कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ अंधड़, वज्रपात और ओलावृष्टि की भी आशंका जताई गई है. अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट हो सकती है, हालांकि इसमें कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है.

READ ALSO  सभी नवप्रवेशित बच्चों को मंत्री मती लक्ष्मी रजवाड़े जी और मंत्री टंकराम वर्मा जी ने दी शुभकामनाएँ
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins