छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : राजनांदगांव और केसीजी में होगा लोधी समाज का चुनाव…

By kadwaghut|20 Sep 2026, 12:09 PM
f X W

डोंगरगढ़ , छत्तीसगढ़ लोधी समाज ने संगठनात्मक पुनर्गठन का निर्णय लेते हुए वर्तमान राजनांदगांव जिले को राजनांदगांव और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई (केसीजी) दो संगठनात्मक जिलों में विभाजित कर चुनाव कराने का निर्णय लिया है। जालबांधा में प्रदेश उपाध्यक्ष अधीन जंघेल की अध्यक्षता में बैठक में प्रदेश, जिला पदाधिकारियों व सर्किल अध्यक्षों की मौजूदगी में यह निर्णय लिया गया।

15 से 30 सितंबर तक दोनों जिलों का संगठनात्मक परिसीमन करने तथा 1 अक्टूबर 2026 से 28 फरवरी 2027 तक पंच, प्रधान, सर्किल एवं जिला स्तर के चुनाव चरणबद्ध तरीके से कराने का निर्णय लिया गया। चुनाव प्रक्रिया में मतदाता सूची प्रकाशन, दावा-आपत्ति, नामांकन, जांच, नाम वापसी, मतदान एवं मतगणना सहित सभी चरण शामिल होंगे।

चुनाव तक संगठन संचालन के लिए केसीजी जिला कार्यवाहक अध्यक्ष उत्तम चंद जंघेल और महासचिव नंद चंदेल, जबकि राजनांदगांव जिला कार्यवाहक अध्यक्ष ओमकार लिल्हारे और महासचिव कलाराम वर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश कोषाध्यक्ष विष्णु लोधी ने कहा कि जिला विभाजन का उद्देश्य समाज को बांटना नहीं, बल्कि संगठनात्मक जिम्मेदारियों का विकेंद्रीकरण कर व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाना है। बैठक में विमल पटेल, किशोर वर्मा, रूपकुंवर महिकवार, सुरेश सिगौर, रामचंद्र वर्मा उपस्थित रहे।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस:नवा रायपुर के राज्योत्सव में जनसंपर्क विभाग की प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र

Related Articles

2

Back to top button