छत्तीसगढ़बेमेतरा जिला

CG : अवैध खनिज परिवहन पर कार्रवाई, रेत से भरे 2 वाहन जब्त …

By lokesh sharma|30 Apr 2026, 12:39 PM
f X W

बेमेतरा। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कार्यालय कलेक्टर (खनिज शाखा) द्वारा दिनांक 27 अप्रैल 2026 को बेमेतरा क्षेत्र में विशेष जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान खनिज का अवैध परिवहन करते हुए पाए जाने पर रेत से भरे 02 वाहनों को मौके पर ही जब्त किया गया। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि संबंधित वाहनों के पास वैध परिवहन दस्तावेज उपलब्ध नहीं थे, जिससे यह कार्रवाई की गई। उक्त प्रकरण में संबंधित वाहन संचालकों के विरुद्ध खान एवं खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम, 1957 (1957 का सं. 67) की धारा 21 से 23-ख के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

Advertisement
Advertisement

नियमों के उल्लंघन के चलते संबंधित पक्षों से 57,000 रुपये की अर्थदंड राशि वसूली की जाएगी। जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके लिए जिले में नियमित रूप से निगरानी एवं जांच अभियान संचालित किए जा रहे हैं, ताकि प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि ऐसे मामलों में तत्परता से कार्रवाई करते हुए दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित करें। साथ ही आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे अवैध खनिज गतिविधियों की जानकारी प्रशासन को दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : रायपुर में गजब खेल! बैंक में जमा चेक हुआ गायब, फिर फर्जी दस्तावेज से निकले 4.40 लाख ...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins