छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा जिला

CG : लाइसेंस नहीं और शराब पीकर दौड़ाई गाड़ी, 18 हजार जुर्माना

By kadwaghut|31 May 2026, 4:18 PM
f X W

जांजगीर । जिले के एसपी विजय कुमार पांडेय के निर्देश पर यातायात पुलिस लगातार अभियान चला रही है अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात उदयन बेहार के नेतृत्व में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस द्वारा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में विशेष अभियान के तहत 29 मई 2026 को वाहन चेकिंग की जा रही थी, इसी दौरान एक माजदा वाहन चालक शराब के नशे में तेज गति से वाहन चलाते हुए जा रहा था।

मौके पर निरीक्षक सुभाष चौबे यातायात अपने टीम के साथ वाहन चेकिंग कर रहे था। शराबी वाहन चालक को देखकर निरीक्षक सुभाष चौबे द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहन चालक को पकड़ा। वाहन को जब्त कर वाहन चालक के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट ने शराबी व बगैर लाइसेंस वाहन चला रहे वाहन चालक पर ₹18,000 रुपये का जुर्माना ठोका है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : डेंजर जोन में सुरक्षा व्यवस्था अधूरी, कांक्रीट प्लेट के सामने संकेतक की जरूरत

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins