छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon : मनगटा की गलियों में गंदा पानी बहने से ग्रामीण परेशान…

By lokesh sharma|07 Nov 2025, 10:34 AM
f X W

टेड़ेसरा . जिले के ग्राम पंचायत मनगटा में घरों का गंदा पानी 24 घंटे गलियों में बहता रहता है, जिससे आसपास के ग्रामीण काफी परेशान हैं। यह समस्या कई वर्षों से बनी हुई है, लेकिन ग्राम पंचायत के सरपंच द्वारा इसे ठीक करने के लिए कोई कदम नहीं उठाए गए हैं। गंदा पानी बहने के कारण गलियों में अक्सर कीचड़ और फिसलन रहती है, जिससे कई बार मोटरसाइकिल और पैदल चलने वाले गिरकर हादसे का शिकार हो चुके हैं।

Advertisement
Advertisement

ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने बार-बार सरपंच से इस समस्या के समाधान की मांग की, लेकिन आज तक कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया। इसके अलावा, गंदे पानी के बहने से बदबू फैलने लगी है और मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है, जिससे मलेरिया और डायरिया जैसी बीमारियों का खतरा बन गया है। ग्रामीणों ने जनपद पंचायत और ग्राम पंचायत से तत्काल इस समस्या का समाधान करने की मांग की है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : विष्णु भैया के सुशासन में आमजनों को राहत, बिना भागदौड़ के समय पर मिल रहे जरूरी प्रमाण-पत्र ...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins