छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : ग्राम अंजोरा में पानी की लैब जांच के बाद पाया गया साफ

By kadwaghut|27 Nov 2025, 9:18 PM
f X W

राजनांदगांव । राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम अंजोरा में विगत दिवस गंदा पानी की शिकायत प्राप्त होने पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की टीम द्वारा ग्रामीणों के समक्ष ग्राम के पाईप लाईन का निरीक्षण किया गया। जल जीवन मिशन के पूर्व से बिछाई गई पाईप लाईन में लिकेज की समस्या पायी गई। पूर्व की नल जल योजना ग्राम पंचायत को हस्तांतरित है। पाईप लाईन के मरम्मत का कार्य ग्राम पंचायत द्वारा कर दिया गया है। लिकेज मरम्मत पश्चात पानी जांच हेतु सेम्पल किर्ती ईश्वर साहू, केवलराम साहू एवं बिरेन्द्र साहू के घर का पानी सेम्पल प्राप्त कर लैब जांच किया गया। जांच पश्चात पानी साफ पाया गया है। वर्तमान में पुरानी पाईप लाईन के लिकेज मरम्मत का कार्य ग्राम पंचायत द्वारा पूर्ण कर दिया गया है एवं सभी घरों में साफ पानी प्रदाय किया जा रहा है।

Advertisement
Advertisement
अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : बप्पा का आगमन… बैंड बाजा, धुमाल, भक्ति गीतों की धुन पर नाचते रहे भक्त…

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins