छत्तीसगढ़दुर्ग जिला

CG : धमधा में जुआ खेलते दो आरोपी गिरफ्तार, 4,300 रुपये नगद व मोबाइल जब्त …

By kadwaghut|18 Apr 2026, 10:43 AM
f X W

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के धमधा थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुआ-सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ग्राम तुमाकला के जरहा तुमा के बीच डबरी पार में जुआ खेलते हुए दो आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से नगद राशि और मोबाइल फोन सहित कुल 12,300 रुपये की संपत्ति जब्त की गई है। पुलिस के अनुसार, सूचना मिलने पर टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर कार्रवाई की गई। इस दौरान दो व्यक्तियों को जुआ खेलते पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों में अब्दुल जब्बार (56 वर्ष), निवासी ग्राम तुमाकला थाना धमधा और त्रिलोक जैन, निवासी जालबांधा शामिल हैं।

मामले में थाना धमधा में अपराध क्रमांक 108/2026 दर्ज कर धारा 7(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिबंध अधिनियम 2022 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4,300 रुपये नगद और एक ओप्पो A1K मोबाइल फोन जब्त किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 8,000 रुपये बताई गई है। पुलिस ने बताया कि कुल जब्ती की जुमला कीमत 12,300 रुपये है। यह कार्रवाई अवैध लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से जुआ खेलने की गतिविधि पर की गई। दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि ऐसे अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  योजना से बदला जीवन: नौनिहाल छात्रवृत्ति बनी बिलाईगढ़ की बेटी की उम्मीद

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins