छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : आर्थिक कुप्रबंधन और कूटनीतिक विफलता से बढ़ी है महंगाई …

By kadwaghut|04 Apr 2026, 11:36 AM
f X W

राजनांदगांव I जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष विपिन यादव सहित जिले के अन्य कांग्रेसियों ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता ली। उन्होंने केन्द्र की भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व वाली भारत सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए गंभीर आरोप लगाए।

Advertisement
Advertisement

उन्होंने कहा कि आर्थिक कुप्रबंधन और कूटनीतिक विफलताओं के कारण देश में महंगाई लगातार तेजी से बढ़ती जा रही है। कांग्रेस नेताओं ने कहा हालही में कमर्शियल गैस के दामों में 195 रुपये की वृद्धि की गई, जबकि इससे पहले तीन महीनों में ही 525 रुपए बढ़ोतरी हो चुकी थी।

इसके अलावा घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में भी 62 रुपए की वृद्धि से आम जनता पर अतिरिक्त बोझ पड़ा है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि सरकार पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम करने का दावा कर रही है, लेकिन इसके बावजूद विभिन्न राज्यों में पेट्रोल की कीमतों में 1 रुपए से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई है। पेट्रोल पंपों पर यह बढ़ोतरी करीब 4 रुपए प्रति लीटर तक बताई गई है।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि आम आदमी के किचन का बजट बुरी तरह प्रभावित हुआ है। वहीं मौजूदा सरकार के कार्यकाल में यह कीमत 200 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच गई है। प्रेसवार्ता में धनेश पटिला, श्रीकिसन खंडेलवाल, थानेश्वर पटिला, पंकज बांधव सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  मोहला : कलेक्टर तनुजा सलाम ने मानपुर क्षेत्र में विकास कार्यों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश ...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins