छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : हाई प्रेशर ब्रीथींग एयर कप्रेशर विथ फिलिंग यूनिट खरीदी में घोटाला …

By lokesh sharma|07 Apr 2026, 1:16 PM
f X W

रायपुर । मुख्यालय नगर सेना, अग्निशमन, आपातकालीन सेवाएं तथा राज्य आपदा मोचन बल छत्तीसगढ़ अटलनगर नवा रायपुर द्वारा जेम बीड के माध्यम से हाई प्रेशर ब्रीथींग एयर क प्रेशर विथ फिलिंग यूनिट खरीदी जा रही है। इसके लिए 6 मार्च 2026 को निविदा बुलाई गई थी। हाई प्रेशर ब्रीथींग एयर क प्रेशर विथ फिलिंग यूनिट का बाजार भाव 50 से 60 लाख प्रति यूनिट है। जिसे विभाग द्वारा मात्र 18 लाख प्रति यूनिट के दर से क्रय किया जा रहा है। जबकि हाई प्रेशर ब्रीथींग एयर क प्रेशर का ही बाजार भाव 17 से 18 लाख रूपए है। जिसका मतलब साफ है कि विभाग द्वारा मात्र हाई प्रेशर ब्रीथींग एयर क प्रेशर का ही क्रय किया जा रहा है। जबकि जारी निविदा में हाईप्रेशर ब्रीथींग एयर क प्रेशर विथ फिलिंग यूनिट के साथ क्रय करने का उल्लेख है। इससे पता चलता है कि विभाग द्वारा आर्थिक अनियमितता करते हुए लाखों रुपए का गबन किया गया है।

Advertisement
Advertisement

निविदा मापदंडों का उल्लंघन बतादें कि हाई प्रेशर ब्रीथींग एयर क प्रेशर द्वारा आक्सीजन सिलेंडर भरने के समय एकसप्लोजन होने की आशंका रहती है इसके लिए क प्रेशर के साथ फिलिंग यूनिट भी क्रय किया जाता है। विभाग द्वारा लोगों को गुमराह कर हाई प्रेशर ब्रीथींग एयर क प्रेशर विथ फिलिंग यूनिट क्रय करने निविदा बुलाई गई किंतु इसके विपरीत मात्र हाई प्रेशर ब्रीथींग एयर क प्रेशर ही क्रय कर शासकीय राशि का गबन किया गया है। इससे पूर्व 2024-25 व 2025-26 में भी विभाग द्वारा निविदा मापदंडों के विपरीत सामग्री क्रय करने में अनियमितता बरती गई है। निविदा में भी सिर्फ दो ही एजेंसियों को शामिल किया गया है जबकि शासकीय खरीदी हेतु कम से कम तीन एजेंसियों को शामिल किया जाना होता है। इससे भी पता चलता है कि टेंडर प्रक्रिया में मनमाना रवैया अपनाकर कमीशनखोरी के लिए चहेते एजेंसियों को टेंडर दिया गया है।

READ ALSO  CG : सेवा संकल्प अभियान : सेवा, सहभागिता और सुशासन के संकल्प से जुड़ेगा मुंगेली जिला

तकनीकी अधिकारी की भूमिका विभाग में समस्त क्रय की कार्यवाही तकनीकी अधिकारी राहुल यादव द्वारा की जा रही है। राहुल यादव भिलाई के कांग्रेस विधायक देवेन्द्र यादव के रिश्तेदार बताये जाते हैं जो पूर्व में गेल इंडिया में सुरक्षा अधिकारी थे, वहां से रिजाइन कर उन्होंने कांग्रेस सरकार के दौरान नगर सेना, अग्निशमन आपातकालीन सेवाएं तथा आपदा मोचन बल में तकनीकी अधिकारी के रूप में पदस्थ हुए थे। चर्चा है कि वे भी तकनीकी रुप से पूर्ण जानकार नहीं हैं, मात्र व्यक्ति विशेष को लाभ पहुंचाने एवं पसंद के एजेंसी को कार्य दिये जाने के लिए तकनीकी मापदंड एवं सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर शासकीय राशि का गबन किया जा रहा है। राज्य सरकार और संबंधित विभाग के मंत्री और सचिव को इस खरीदी की जांच करवा कर दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई करनी चाहिए।

1 जनवरी 2026 से नए नियम लागू फायर से टी एनओसी थर्डपार्टी से कराए जाने के लागू होने के बाद प्रदेश में थर्डपार्टी एनओसी जारी करने वाली संस्थाओं का नाम और प्रदेश के जिलों में कितनी संस्था है जो एनओसी जारी करता है उसकी भी जानकारी अग्निशामक विभागों को नहीं मालूम। फायर एनओसी पहले जिला स्तर में जिला सेनानी अग्निशमक विभाग जारी करता था। तकनीकी अधिकारी होमगार्ड अग्निशामक मु यालय रायपुर संपूर्ण तरीक़े से ही अग्निशामक विभाग के नियम और क़ानून के अज्ञानी है और क़ाबिल भी नहीं है फिर भी उन्हें भूपेश सरकार के समय गेल इंडिया में असिसटेंड फायर अधिकारी के पद पर थे। वहां से नया रायपुर तकनीकी अधिकारी होम गार्ड अग्निशामक मु यालय रायपुर बनाकर लाया गया। राहुल यादव त्रितृय श्रेणी के अधिकारी को ज़बरन लाकर तकनीकी है कि अधिकारी होमगार्ड अग्निशामक मुख्यालय बनाया गया।

READ ALSO  CG : शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 25 लाख की ठगी, कंपनी संचालक पर केस दर्ज…

(तकनीकी अधिकारी राहुल यादव द्वारा तकनीकी मापदण्ड एवं सुरक्षा मानकों के विपरीत जा कर क्रय की कार्यवाही करते हुए अनियमितता बरती जा रही है, पूर्व में भी इसी प्रकार अन्य सामग्री वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 में तकनीकी मापदण्ड के विपरीत सामग्री का क्रय किया गया है) तकनीकी अधिकारी होम गार्ड अग्निशामक मु यालय रायपुर राहुल यादव को जनता से रिश्ता ने लगातार फोन कर इस संबंध में जानकारी लेने की कोशिश की तथा उन्हें वाट्सअप मैसेज भी भेजा गया। लेकिन उन्होंने न ही काल रिसीव किया और न ही वाट्अप मैसेज का जवाब दिया। इससे उक्त अधिकारी की असंवेदनशीलता का पता चलता है। जनता से रिश्ता जनसरोकार के तहत अधिकारी से सच्चाई जानने की कोशिश की।

अगली खबर लोड हो रही है...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins