छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : पूर्व प्रभारी प्राचार्य बोलीं- मुझ पर गलत आरोप लगाया गया…

By kadwaghut|08 Jun 2026, 10:40 AM
f X W

राजनांदगांव । खैरझिटी की पूर्व प्रभारी प्राचार्य यास्मीन अंजुम पर वर्तमान प्राचार्य और शिक्षकों ने कुछ आरोप लगाते डीईओ प्रवास सिंह बघेल से शिकायत की थी। मामले में यास्मीन अंजुम ने अपना पक्ष रखा है। उन्होंने कहा उन पर लगे सभी आरोप गलत है।

Advertisement
Advertisement

उन्होंने हमेशा स्कूल बच्चों की बेहतर शिक्षा और अनुशासन, स्कूल हित में काम किया। उनके परीक्षा प्रभारी रहते साल 2025 में कक्षा 10वीं का परिणाम 80.88 प्रतिशत आया था। इसके लिए उन्हें सम्मानित किया गया। बच्चों और पालकों से वर्तमान प्राचार्य और शिक्षकों से अच्छा व्यवहार करती रही है।

ग्राम खैरझिटी के ग्रामीणों से उनके व्यवहार की जानकारी ले सकते है। एसएमडीसी को गलत जानकारी देना, सोशल मीडिया में वर्तमान प्राचार्य और शिक्षकों के खिलाफ बातें प्रचारित करने में, विधानसभा अध्यक्ष से वर्तमान प्राचार्य को हटाने की मांग कराने में उनका कोई हाथ नहीं है।

वर्तमान प्राचार्य और साथी शिक्षकों ने किसी गलत फ़हमी में मुझ पर गलत आरोप लगाए और शिकायत की। मामले की जांच चल रही है, अभी कुछ कहना सही नहीं होगा। मुझे निष्पक्ष जांच और न्याय पर भरोसा है। शिक्षक होने के नाते आगे भी बच्चों की बेहतर शिक्षा, स्कूल हित और अनुशासन, साथी शिक्षकों से सामंजस्य से करती रहेगी।

डीईओ ने कहा- रिपोर्ट आने पर कुछ बता पाएंगे इस संबंध में डीईओ ने कहा कि मामले की जांच करा रहे हैं। रिपोर्ट आने पर कुछ बता पाएंगे। कलेक्टर सर को जानकारी दी गई है। निष्पक्ष जांच की जाएगी और निर्णय लिया जाएगा।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : रायपुर से युवक का अपहरण और लूट, बेसबॉल बैट टूटते तक पीड़ित को पीटा ...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins