छत्तीसगढ़कवर्धा जिला

CG : रेप बार बार, ब्लैकमेल करता था युवक, महिला ने पति संग मिलकर किए कई टुकड़े

By kadwaghut|31 May 2026, 4:42 PM
f X W

कवर्धा । जिले में बोरी के अंदर टुकड़ों में मिली लाश के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। साथ ही सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा भी किया है। जांच में सामने आया कि मृतक ने गांव की ही एक महिला का अश्लील वीडियो बना लिया था। सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर महिला को पिछले कई दिनों से ब्लैकमेल कर जबरन संबंध बना रहा था। मृतक की हरकतों से परेशान महिला ने पति के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी थी, फिर शव के टुकड़े कर बोरी में भरकर गांव के खेत में फेंक दिए थे। मामले में महिला के पति, देवर समेत तीन को गिरफ्तार कर इस पूरे मामले का खुलासा किया गया। दरअसल, ये पूरा मामला थाना पांडातराई क्षेत्र के ग्राम बैरसारी का है।

Advertisement
Advertisement

मृतक कोमल वर्मा अपने घर से 28 मई की रात को निकला था, जिसके बाद सुबह तक घर नहीं लौटा। अगले दिन परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन नहीं मिलने पर थाने में गुम इंसान की शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस द्वारा युवक की तलाश की जा रही थी। इसी बीच पांडातराई क्षेत्र के ग्राम सोंढा में बोरी के अंदर एक युवक की लाश मिली। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बोरी को खुलवाया गया तो शव कई टुकड़ों में था। साथ ही मृतक के हाथ रस्सी से भी बंधे हुए थे। पुलिस ने मृतक की पहचान गुमशुदा युवक कोमल वर्मा के रूप में की। साथ ही मामले को हत्या से जोड़कर इसकी जांच शुरू की गई। मृतक के काॅल डिटेल्स के आधार पर अंतिम बार उसकी बातचीत गांव की ही एक महिला मंदाकिनी वर्मा से हुई थी।

READ ALSO  विकास परियोजनाओं को गति देने पर जोर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने की समीक्षा बैठक

पुलिस ने संदेह के आधार पर मंदाकिनी को हिरासत में लिया और उससे कड़ाई से पूछताछ करने पर हत्या करने की बात कबूल की। पूछताछ में महिला ने बताया कि आरोपी कोमल वर्मा ने अश्लील वीडियो बना लिया था। वीडियो के माध्यम से उसे लगातार ब्लैकमेल कर वायरल करने की धमकी देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाता था। आरोपी महिला के अनुसार घटना वाली रात भी मृतक द्वारा फिर से संपर्क कर संबंध बनाने का दबाव बनाया गया था। मृतक की हरकत से परेशान होकर उसने उसे रास्ते से हटाने की प्लानिंग की।

महिला ने कोमल वर्मा को अपने घर बुलाया। घर पहुंचने पर घर निर्माण कार्य में उपयोग होने वाले सरिया मोड़ने के बड़े पाना से सिर पर जोरदार वार किया। इसी बीच महिला का पति रामस्नेही वर्मा जाग गया और उसे घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद रामस्नेही वर्मा व पत्नी मंदाकिनी वर्मा ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को रात भर घर में ही छिपाकर रखे। दूसरे दिन रामस्नेही वर्मा ने अपने भाई रूपेश वर्मा के साथ मिलकर शव को बोरी में भरकर ट्रैक्टर के माध्यम से थाना पांडातराई क्षेत्र के ग्राम सोंढा ले जाकर ठिकाने लगा दिए थे। गिरफ्तार आरोपी 1. रामस्नेही वर्मा, निवासी ग्राम बैहरसरी, चौकी पौड़ी थाना बोडला जिला कबीरधाम 2. मंदाकिनी वर्मा, निवासी ग्राम बैहरसरी, चौकी पौड़ी थाना बोडला जिला कबीरधाम 3. रूपेश वर्मा, निवासी ग्राम बैहरसरी, चौकी पौड़ी थाना बोडला जिला कबीरधाम

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins