मध्य प्रदेशराज्‍य

भोपाल मंडल के यात्रियों के लिए खुशखबरी, त्योहारों पर 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए गए

By Admin|04 Oct 2026, 6:21 PM
f X W

भोपाल.

त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने भोपाल मंडल होकर संचालित तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरों का विस्तार किया है।

इससे गुना, शिवपुरी, रुठियाई, चाचौड़ा-बीनागंज और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को अतिरिक्त ट्रेन विकल्प मिलेंगे। खासतौर पर दीपावली और छठ पूजा के दौरान लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा।

इंदौर-सूबेदारगंज स्पेशल (04170) अब 3 अक्टूबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार और मंगलवार चलेगी। वापसी में 04169 सूबेदारगंज-इंदौर स्पेशल 2 अक्टूबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार और सोमवार को संचालित होगी। ट्रेन रुठियाई, गुना और शिवपुरी होकर चलेगी।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  BJP की एक्सपायरी डेट वाले बयान पर सियासी घमासान, शिवराज ने राहुल गांधी को दिया जवाब

Related Articles

Back to top button