छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : योग शारीरिक स्वास्थ्य का साधन ही नहीं राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम भी है…

By kadwaghut|05 Jun 2026, 10:53 AM
f X W

राजनांदगांव , पतंजलि विश्वविद्यालय, भारत स्वाभिमान तथा पतंजलि योग समिति के द्वारा सिंधु भवन लालबाग में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन व योग धर्म से राष्ट्र धर्म संगम कार्यक्रम राष्ट्रभावना के वातावरण में हुआ। कार्यक्रम में पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के मुख्य केंद्रीय प्रभारी व योगऋषि स्वामी रामदेव के शिष्य स्वामी परमार्थ देव ने कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य का साधन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम है।

कार्यकर्ताओं और योग साधकों से योग, संस्कार, स्वदेशी तथा राष्ट्रभक्ति के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। राजनांदगांव, बालोद, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई तथा मोहला-मानपुर-चौकी जिलों से आए कार्यकर्ताओं और योग साधकों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया।

कहा कि संगठन की शक्ति ही समाज और राष्ट्र को नई दिशा प्रदान करती है। स्वामी परमार्थ देव ने समाज में बढ़ती विकृतियों पर चिंता व्यक्त की तथा भारतीय परंपरा और योग आधारित जीवनशैली को इसका प्रभावी समाधान बताया। सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को उत्साह के साथ योग सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने की प्रेरणा दी।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : कस्तूरबा स्कूल के सामने सड़क पर हो गए हैं गड्ढे, मरम्मत करना जरूरी...

Related Articles

Back to top button