छत्तीसगढ़दुर्ग जिला

CG : मेरे परिवार से कोई भी नहीं लड़ेगा मेयर चुनाव : देवेंद्र यादव…

By kadwaghut|19 Oct 2026, 12:55 PM
f X W

भिलाई । भिलाई नगर से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव ने आगामी नगर निगम महापौर चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भिलाई नगर निगम के महापौर चुनाव में उनके परिवार से कोई भी सदस्य चुनाव नहीं लड़ेगा। उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से अपील की है कि पार्टी ऐसे जमीनी कार्यकर्ताओं को टिकट दे, जो लंबे समय से जनता के बीच रहकर काम कर रहे हैं और जिनकी छवि साफ- सुथरी है!

देवेंद्र यादव ने अटकलों पर लगाया विराम
बता दें कि भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने भिलाई निगम महापौर चुनाव से ही अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की थी। पहले वे महापौर बने और उसके बाद उन्हें विधायक बनने का मौका मिला था। वे अभी लगातार दूसरी बार विधायक बने हैं और निकाय चुनाव की सुगबुगाहट शुरू होने के इस बात की अटकलें तेज हो गई थी कि देवेंद्र यादव खुद या उनके परिवार का कोई सदस्य महापौर पद के दावेदारी करेगा। देवेंद्र यादव के बयान के बाद इन अटकलों पर विराम लग गया है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  नक्सलवाद की चुनौती से निकलकर शांति, विश्वास और विकास के नए युग में प्रवेश कर रहा बस्तर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Related Articles

2

Back to top button