छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : ताला नहीं टूटा, सीएमएचओ कार्यालय से एसी की चोरी…

By kadwaghut|14 Aug 2026, 11:57 AM
f X W

राजनांदगांव| पुराना जिला अस्पताल में मौजूद सीएमएचओ कार्यालय से एसी व कम्प्यूटर सेट की चोरी कर ली गई है। खास बात यह है कि कार्यालय का कोई भी ताला टूटा हुआ नहीं मिला है। इसके बाद भी चोरी किस ढंग से हुई है, इसकी जांच की जा रही है।

Advertisement
Advertisement

कोतवाली पुलिस ने बताया कि गुरुवार सुबह कार्यालय के कर्मचारियों ने चोरी की सूचना दी। इसके बाद टीम मौके पर पहुंची। कर्मचारियों के मुताबिक कार्यालय में लगे एसी और कम्प्यूटर सेट की चोरी कर ली गई। हालांकि पुलिस टीम ने प्राथमिक जांच में पाया कि परिसर में किसी तरह का ताला नहीं टूटा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : सेवा संकल्प अभियान: पक्के घर ने नीलम साहू के सपने को किया साकार ....

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins