छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : ऑक्सीजन जोन भंवरमरा में अवैध रेत भंडारण, आरोपी को भेजा जेल …

By kadwaghut|15 May 2026, 11:00 AM
f X W

राजनांदगांव l जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, भण्डारण एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement
Advertisement

इसी कड़ी में राजस्व एवं खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने राजनांदगांव विकासखंड अंतर्गत ऑक्सीजन जोन भंवरमरा में अवैध रेत भण्डारण के मामले में बड़ी कार्रवाई की। संयुक्त टीम द्वारा मौके पर जांच के दौरान पाया गया कि अविनाश सोनी द्वारा शिवनाथ नदी से अवैध रूप से रेत निकालकर भंडारित किया गया था। जांच में बड़ी मात्रा में रेत का अवैध भण्डारण पाए जाने पर टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए रेत को जब्त कर लिया। मौके पर लगभग 40 से 50 ट्रिप ट्रैक्टर-ट्रॉली के बराबर रेत भंडारित पाई गई। इस मामले में आरोपी को जेल भेज दिया गया है। कलेक्टर जितेंद्र यादव ने कहा कि अवैध परिवहन व भंडारण पर कार्रवाई जारी है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  शक्कर कारखाना कवर्धा को सर्वोच्च शुगर रिकवरी के लिए वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 हेतु राष्ट्रीय स्तर का मिला एफिशिएंसी अवार्ड

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins