छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : टिकट चेकिंग : 16 ट्रेनों में पकड़े गए 312 यात्री…

By kadwaghut|09 Aug 2026, 12:43 PM
f X W

राजनांदगांव , बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ राजनांदगांव स्टेशन पर नाका टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। स्टेशन के साथ यहां से गुजरने वाली 16 ट्रेनों की जांच की।

Advertisement
Advertisement

अभियान में 312 मामले पकड़े और रेलवे ने 1 लाख 59 हजार रुपए से अधिक का जुर्माना वसूल किया। इसमें बिना टिकट के 156, अनियमित टिकट 53, लगेज बिना बुकिंग ले जाने के 123 मामले भी शामिल है। किलेबंदी टिकट जांच अभियान के दौरान स्टेशन के चप्पे-चप्पे में टिकट जांच करने अफसरों को तैनात किया गया था।

अभियान वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक दिलीप सिंह के मार्गदर्शन में चला। सहायक वाणिज्य प्रबंधक अरविंद साव, 7 मुख्य टिकट निरीक्षक, 22 टीटीई और 10 एमटीएस स्टाफ शामिल रहे। टीम ने स्टेशन पर प्रवेश करने वाले यात्रियों के साथ ट्रेनों में सवार यात्रियों के टिकटों की जांच की। बिना टिकट यात्रा के 156 मामले मिले।

इनसे 1 लाख 11 हजार 770 रुपए जुर्माना वसूला गया। अनियमित टिकट के 53 मामलों में 47 हजार 210 रुपए, बिना बुकिंग लगेज के 123 मामलों में 12 830 रुपया जुर्माना वसूला गया। स्टेशन परिसर में प्रवेश के लिए प्लेटफॉर्म टिकट की जांच की।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : आकांक्षी जिला एवं विकासखंड कार्यक्रम के सूचकांकों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins