उत्तर प्रदेशराज्‍य

लखनऊ को मिलेगी नई पहचान, गोमती किनारे बनेगा आधुनिक विकास केंद्र

By Admin|14 Jul 2026, 6:53 PM
f X W

लखनऊ
राजधानी लखनऊ को विश्वस्तरीय बनाने के लिए गोमती किनारे एक महत्वाकांक्षी परियोजना का खाका तैयार किया गया है। राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल के आसपास गोमती के 7.5 किमी लंबे तटीय क्षेत्र को निर्मल गोमती स्पोर्ट्स कॉरिडोर, वाटरफ्रंट रीजुवनेशन और सिटी फॉरेस्ट के रूप में विकसित करने की योजना तैयार की गई है। इसका उद्देश्य गोमती किनारे खेल, पर्यटन, पर्यावरण संरक्षण, मनोरंजन व व्यावसायिक गतिविधियों का एकीकृत केंद्र विकसित करना है। यूपी एससीआर के तहत इसका प्रस्ताव तैयार किया गया है।

प्रस्तावित योजना के तहत गोमती नदी के किनारे रिवर प्रोमेनेड, इनडोर एवं आउटडोर स्पोर्ट्स एरिना, कम्युनिटी स्पोर्ट्स क्लब और मनोरंजन गतिविधियों के लिए विशेष क्षेत्र विकसित किए जाएंगे। इसमें पैदल यात्रियों और साइकिल चालकों के लिए अलग ट्रैक विकसित करने की भी योजना हैं। इकाना स्टेडियम और आसपास के विकसित क्षेत्रों से जोड़ते हुए इसे खेल गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनाने की तैयारी है। ओपन एयर थिएटर, एंटरटेनमेंट जोन, ग्लैम्पिंग साइट और सांस्कृतिक आयोजनों के लिए विशेष स्थल बनाए जाएंगे।

यूपीएससीआर के विकास का नक्शा एक क्लिक में
उत्तर प्रदेश राज्य राजधानी क्षेत्र (यूपीएससीआर) को योजनाबद्ध तरीके से विकसित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। अब लखनऊ समेत छह जिलों के विकास की तस्वीर एक क्लिक पर दिखाई देगी। एलडीए की ओर से तैयार कराए जा रहे जीआईएस आधारित मास्टर प्लान में न केवल क्षेत्र की सभी प्रमुख विकास परियोजनाएं शामिल होंगी, बल्कि हर भूखंड का भू-उपयोग, जलाशय, वन क्षेत्र, हरित पट्टी और आवासीय-व्यावसायिक क्षेत्रों की पूरी जानकारी भी डिजिटल रूप में उपलब्ध रहेगी। सोमवार को प्रमुख सचिव आवास पी गुरुप्रसाद की अध्यक्षता में बैठक में लखनऊ, उन्नाव, बाराबंकी,हरदोई, सीतापुर,रायबरेली के जिलाधिकारी ऑनलाइन शामिल हुए।

READ ALSO  सड़क निर्माण में नदी की गाद का होगा इस्तेमाल, गडकरी ने बिहार की नीति को बताया मॉडल

हर इंच जमीन की होगी डिजिटल निगरानी
किसी भी क्षेत्र की विकास स्थिति, प्रस्तावित परियोजनाओं की जानकारी तत्काल उपलब्ध होगी। कौन सा क्षेत्र आवासीय है, कहां व्यावसायिक गतिविधियां अनुमन्य हैं, कहां जलाशय या वन क्षेत्र हैं और किस इलाके में योजनाएं प्रस्तावित हैं, यह सब एक प्लेटफॉर्म पर देख सकेंगे।

राष्ट्र प्रेरणा स्थल तक चलेगी मेट्रो
प्रधानमंत्री द्वारा लोकार्पित राष्ट्र प्रेरणा स्थल तक मेट्रो पहुंचाने की कवायद तेज हो गई है। शासन स्तर पर सोमवार को हुई बैठक में वसंत कुंज से राष्ट्र प्रेरणा स्थल तक मेट्रो विस्तार परियोजना पर सैद्धांतिक सहमति बन गई है। हालांकि परियोजना के लिए आवश्यक बजट को लेकर अभी अंतिम निर्णय नहीं हो सका है।

प्रस्तावित विस्तार खंड की लंबाई तीन किलोमीटर से अधिक बताई जा रही है। यूपी मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के प्रारंभिक आकलन के अनुसार इस हिस्से के निर्माण पर करीब 500 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। इसके लिए मेट्रो कॉरपोरेशन ने लखनऊ विकास प्राधिकरण से वित्तीय सहयोग मांगा है।

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins