मध्य प्रदेश

MP में महंगी बिजली का असर: 1 अप्रैल से नई दरें, दिन में EV चार्जिंग राहत तो रात में बढ़ेगा खर्च

By Admin|26 Mar 2026, 9:16 PM
f X W

भोपाल

Advertisement
Advertisement

मध्य प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ा बदलाव सामने आया है। MPERC ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए नया टैरिफ आदेश जारी कर दिया है, जिसमें अलग-अलग श्रेणियों के लिए नई दरें तय की गई हैं। बिजली की दरों में 4.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी गई है।

इस बार घरेलू, गैर-घरेलू, औद्योगिक और कृषि सभी तरह के उपभोक्ताओं के लिए अलग-अलग टैरिफ स्ट्रक्चर लागू किया गया है। खास बात यह है कि लो टेंशन (LT) उपभोक्ताओं को राहत देते हुए न्यूनतम शुल्क पूरी तरह खत्म कर दिया गया है। इससे कम बिजली खपत करने वाले उपभोक्ताओं पर खर्च का बोझ कम होने की संभावना है।

घरेलू उपभोक्ताओं के लिए क्या

घरेलू उपभोक्ताओं के लिए स्लैब सिस्टम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यानी जितनी कम खपत, उतना कम बिल और ज्यादा खपत पर ज्यादा दरें लागू रहेंगी। वहीं, गैर-घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिजली दरें उनके लोड और खपत के आधार पर तय की जाएंगी।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  भोपाल में 576 कॉलोनियों पर एक्शन की तैयारी, घरों में व्यावसायिक गतिविधियों पर सख्ती

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins