advertisement
छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : राष्ट्रीय कराते में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों का दबदबा

राजनांदगांव। विगत दिनों दिनांक 8 से 10 जुलाई तक मध्यप्रेदश कराते संघ के द्वारा आॅल इंडिया राष्ट्रीय कराते प्रतियोगिता का आयोजन जीवाजी युनिवर्सिटी ग्वालियर में आयोजित की गई। जिसमें देश भर से 500 खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। जिसमें छत्तीसगढ़ से 10 खिलाड़ियों ने शिहान मुरली सिंह भारद्वाज के मार्गदर्शन तथा गायत्री विद्यापीठ के मार्शल आर्ट प्रशिक्षक जयप्रकाश साहू के नेतृत्व में टीम ग्वालियर के लिए रवाना हुई। प्रतियोगिता के बारे में आगे जानकारी देते हुए श्री मुरलीसिंह ने बताया कि राजनांदगांव मार्शल आर्ट अकादमी के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 स्वर्ण, 5 रजत तथा 9 कांस्य पदक कुल 17 पदकों पर कब्जा जमाकर ओव्हरआॅल तीसरा स्थान प्राप्त कर छत्तीसगढ़ के साथ-साथ राजनांदगांव शहर को भी गौरवान्वित किया।
प्रथम स्थान पर मध्यप्रदेश तथा द्वितीय स्थान पर महाराष्ट्र की टीम रही। पदक विजेता खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार है- स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी- भव्य रजक, नीतिन तिवारी, बी.तनूज, रजत पदक विजेता खिलाड़ियों में मेहल राजगढ़, भव्य रजक, नीतिन तिवारी तथा शेख हमजा (काता-कुमिते)। वहीं कांस्य पदक विजेता खिलाड़ियों में मेहल राजगढ़, वीर भानुशाली, रूद्र सराफ (काता-कुमिते), गोपिका चौहान (काता-कुमिते), याना सरोदे (काता-कुमिते) तथा बी.तनूज रहे।
इस शानदार उपलब्धि पर जिला कराते संघ के सचिव तथा छत्तीसगढ़ कराते संघ के उपाध्यक्ष शिहान मुरली सिंह भारद्वाज, अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी तथा गुंडाधुर अवार्डी सेंशई अंबर सिंह, संघ के वरिष्ठ खिलाड़ी जयप्रकाश साहू, दुर्गेश साहू ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।

advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button