advertisement
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा जिला

CG- स्कूल में महिला कर्मचारी को चाकू से गोदा, दूसरे पति ने किया ताबड़तोड़ हमला, हालत गंभीर

जांजगीर चांपा : जिले के अकलतरा इलाके अंधियारी पाठ प्राथमिक शाला स्कुल में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब यहाँ स्कुल में कार्य कर रहे महिला सफाई कर्मचारी पर चाकू से हमला कर आरोपी फरार हो गया।

जानकारी के मुताबिक ये हमला उस वक्त हुआ जब महिला सफाई कर्मचारी पूर्णिमा देवांगन स्कुल परिसर में अपना काम कर रही थी। उसी दौरान आरोपी आया और सफाई कर्मचारी महिला से विवाद करते हुए चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर फरार हो गया।जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी,जिन्हें उपचार के अकलतरा अस्पातल में भर्ती कराया गया था। जहाँ से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

महिला पर चाकू से हमला कर फरार होने वाले आरोपी महिला का दूसरा पति बताए जा रहे है। चाकूबाजी का ये पुरा मामला अकलतरा थाना इलाके के अंधियारी पाठ प्राथमिक स्कुल का है। इधर सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँचकर लोगों से पूछताछ कर रही है। वहीं मामले की जांच शुरु कर आरोपी की तलाश कर रही है।

advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button