advertisement
छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : कांग्रेस के संभागीय सम्मेलन में प्राप्त निर्देशों के पालन के लिए बूथों में उतरेंगे कार्यकर्ता : सूर्यकांत जैन

राजनांदगांव। 14 जून दिन बुधवार को शहर कांग्रेस दक्षिण ब्लॉक की मासिक बैठक एवं बूथ क्रमांक 124 एवं 125 की बूथ कमेटी की बैठक सतनाम भवन गुरु घासीदास वार्ड नंदई चौक में शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर छाबड़ा की उपस्थिति में ब्लॉक अध्यक्ष सूर्यकांत जैन के नेतृत्व में संपन्न हुई। बैठक का संचालन करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष सूर्यकांत जैन ने बताया कि विगत दिनों दुर्ग में आयोजित कांग्रेस के संभाग स्तरीय सम्मेलन में प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी कुमारी शैलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन मरकाम के आदेश अनुसार ब्लॉक कांग्रेस के सभी पदाधिकारी को छत्तीसगढ़ शासन की जनहित कारी नीतियों को बूथ कमेटियों के माध्यम से घर-घर पहुंचने की बात कही गई, जिसके लिए बूथ कमेटियों की मैराथन बैठक ब्लॉक कांग्रेस के द्वारा ली जा रही है, जिस तरह दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस द्वारा तिरंगा यात्रा, भारत जोड़ो यात्रा, हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा, डिजिटल मेंबरशिप, महंगाई के खिलाफ धरना प्रदर्शन जैसे महत्वपूर्ण अभियानों को सफलतापूर्वक पार्टी हित में किया गया। इस तरह शासन की योजनाओं के प्रचार-प्रसार पर बल दिया गया। बढ़ती हुई महंगाई पर चौक-चौराहों पर चर्चा करके केंद्र सरकार की गलत नीतियों को उजागर करने की जिम्मेदारी ब्लॉक पदाधिकारी को दी गई। बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने संगठन को मजबूत करने एवं बूथ कमेटी में नए सदस्य जोड़ने की बात कही और पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनने पर जोर दिया। बैठक में वरिष्ठ कांग्रेसी दीना सोनकर, खिलेश बंजारे, डॉक्टर राकेश कुमार ने भी अपनी बातों से संगठन को अवगत कराया। इसी अवसर पर कांग्रेस परिवार के प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सदस्य श्रीमती रोशनी सिन्हा एवं दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार का जन्मदिन केक काटकर सभी कांग्रेसजनों ने मनाया और उन्हें बधाई दी।उक्त बैठक में मुख्य रूप से उपाध्यक्ष महेश अग्रवाल, एल्डरमैन श्रीमती प्रतिमा बंजारे, विकास त्रिपाठी, लक्खू भाई, विष्णु सिन्हा, डॉक्टर राकेश कुमार, अजय अग्रवाल, दीना सोनकर, खिलेश बंजारे, ईश्वर पंचभावे, आफताब अहमद, रमेश मंडावी, आशीष सोनकर, तामेश्वर बंजारे, शैलेंद्र जोशी, जसबीर सिंह भाटिया, जितेश सिमनकर, अशोक सेन, अनिल सिंह, कुशल रजक, सुरेश यादव, दुर्गा देवांगन, निकिता बंजारे, मजहर खान, सरिता साहू, सुदेश कौशिक, राजेश जाटव, राज खरे, अरशद खान, बालकिशन बघेल, वीरेंद्र कौशिक, चंदन लहरे, अनिल सिन्हा, कुशल रजक, युवराज, संतोष यादव, कल्याण साहू, रामाधार निर्मलकर, अप्पू बंजारे, अंजु बंजारे सहित कांग्रेसजन उपस्थित रहे। बैठक में सभी सम्मानित कांग्रस्जनो की उपस्थिति के लिए आभार दक्षिण ब्लॉक के संयुक्त महामंत्री अरशद खान ने किया।

advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button