मध्य प्रदेश

पत्नी घर लौटी तो फंदे पर लटका मिला पति, परिजनों के बयान के बाद हो सकेगा

उज्जैन जिले में रिश्तेदारों के यहां कार्यक्रम में गई पत्नी घर लौटी तो पति को फंदे पर लटका पाया। चिख सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गये। पुलिस ने मर्ग कायम किया है। जांच के बाद फांसी लगाने का कारण सामने आएगा। नानाखेड़ा थाना पुलिस ने बताया कि अभिषेकनगर में रहने वाले दीपक पिता ओमप्रकाश लालवत (40) ने शुक्रवार रात फांसी लगा ली थी। पत्नी तीन बच्चों के साथ रिश्तेदारों के यहां कार्यक्रम होने पर गई हुई थी। घर लौटने पर उसने पति को फंदे पर लटका पाया। सूचना पर पुलिस पहुंची थी। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

मामले में मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया गया। परिजनों के अनुसार, दीपक प्राइवेट जॉब करता था। कुछ समय से आर्थिक रूप से परेशान चल रहा था। संभवत: इसी के चलते उसने आत्मघाती कदम उठाया है। फिलहाल, मर्ग कायम कर जांच में लिया गया है। परिजनों के बयान दर्ज किए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button