मध्य प्रदेश

 साल 2023 में पड़ेंगे चार ग्रहण, पूर्ण सूर्यग्रहण से होगी शुरुआत, भारत में कितने दिखेंगे जानिये

उज्जैन

इस साल कई खगोलीय घटनाएं लोगों का ध्यान आकर्षित करेंगी। इस साल सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा की चाल दुनिया भर के खगोल प्रेमियों को एक पूर्ण सूर्यग्रहण समेत ग्रहण के चार रोमांचक दृश्य दिखाएगी। हालांकि, भारत में इनमें से केवल दो खगोलीय घटनाएं देखी जा सकेंगी। इस साल ग्रहणों का सिलसिला 20 अप्रैल को लगने वाले पूर्ण सूर्यग्रहण से शुरू होगा।

 20 अप्रैल को लगने वाला नववर्ष का पहला ग्रहण भारत में नहीं देखा जा सकेगा। पांच और छह मई की दरम्यानी रात लगने वाला उपच्छाया चंद्रग्रहण भारत में देखा जा सकेगा। बता दें कि उपच्छाया चंद्रग्रहण उस समय लगता है, जब पृथ्वी की परिक्रमा कर रहा चंद्रमा पेनुम्ब्रा (धरती की परछाई का हल्का भाग) से होकर गुजरता है।

इस समय चंद्रमा पर पड़ने वाली सूर्य की रोशनी आंशिक तौर पर कटी प्रतीत होती है और ग्रहण को चंद्रमा पर पड़ने वाली धुंधली परछाई के रूप में देखा जा सकता है। उपच्छाया चंद्रग्रहण के वक्त पृथ्वीवासियों को पूर्णिमा का चंद्रमा पूरा तो दिखाई देता है, लेकिन उसकी चमक कहीं खोई-खोई नजर आती है। गुप्त ने बताया कि साल के इकलौते वलयाकार सूर्यग्रहण के नजारे से देश के खगोलप्रेमी वंचित रहेंगे क्योंकि यह घटना भारतीय मानक समय के मुताबिक 14 और 15 अक्टूबर की दरम्यानी रात में होगी।

 28 और 29 अक्टूबर की दरम्यानी रात लगने वाला आंशिक चंद्रग्रहण देश में देखा जा सकेगा और इस खगोलीय घटना के वक्त चंद्रमा का 12.6 फीसद हिस्सा ढंका नजर आएगा। मालूम हो कि साल 2022 दो पूर्ण चंद्रग्रहणों और दो आंशिक सूर्यग्रहणों का गवाह बना था।

 

advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button