मध्य प्रदेश

निवास थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम हाथीतारा मोड़ के पास एक यात्री बस पलटी, डेढ़ दर्जन यात्री घायल, 4 जबलपुर रेफर

मंडला
मंडला जिले के विकासखंड मुख्यालय निवास थाना के जबलपुर मार्ग पर देर शाम के समय यात्री से भरी बस पलट गई। बस चालक की लापरवाही के चलते हादसा हुआ है। दुर्घटना में करीब डेढ़ दर्जन यात्रियों को चोट आई है। इनमें चार की हालत गंभीर है। जिन्हें जबलपुर रेफर किया गया है। मौके पर पहुंची निवास थाना प्रभारी सुरेश कुमार सोलंकी व समस्त स्टाफ ने अन्य घायलो को अस्पताल पहुंचाया है। वहीं एस डी ओपीडी आकांक्षा परते एवं निवास तहसीलदार मोके पर रहे। बताया गया है कि निवास जबलपुर मार्ग के बीच हाथीतारा गुंदलई के पास मोड़ पर अचानक एक स्कूटी सवार सामने आ गया तेज रफ्तार बस होने के कारण चालक नियंत्रण खो बैठा और स्टेयरिंग एक ओर घुमा दी जिससे मोड़ पर बस चार फिट गड्ढे में पलट गई। बस क्रमांक एमपी 19पीए- 0644 जबलपुर से निवास की ओर आ रही थी। हादसे के बाद बस चालक फरार हो गया।

हादसे में 17 से अधिक यात्री घायल होने की जानकारी है। चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिनमें से गंभीर घायल में बसंती, आरती झारिया, ललिता, संजय शामिल है। जिन्हें उपचार मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया गया है। ग्रामीणो ने पुलिस को सूचना दी। घायलो को निवास सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार किया जा रहा है। वहीं बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button