छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : हॉकी की नर्सरी राजनांदगांव में 79वीं अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता का भव्य एवं शानदार आगाज


 अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम श्री धनेश पाटिला ने किया प्रतियोगिता का शुभारंभ
– 9 दिवसीय प्रतियोगिता में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी ले रहे भाग
राजनांदगांव 08 फरवरी 2023। 79वीं महंत राजा सर्वेश्वर दास स्मृति अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता का आज अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम श्री धनेश पाटिला ने अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम श्री धनेश पाटिला एवं छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष श्री जितेन्द्र उदय मुदलियार ने महंत राजा सर्वेश्वर दास एवं मेजर ध्यानचंद के तैल चित्र पर माल्यार्पण किया। अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम श्री धनेश पाटिला ने अपने उद्बोधन में कहा कि परंपरा के अनुसार राजनांदगांव जिले में अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता का आज शुभारंभ किया गया है। दिग्विजय स्टेडियम समिति तथा आयोजन समिति के तत्वावधान में चुनौतियों के बावजूद कार्यक्रम आयोजित किया गया है। राजनांदगांव जिला हॉकी की नर्सरी के रूप में प्रसिद्ध है। जीवन में खेलों का बहुत महत्व है। शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए यह बहुत अच्छा है। पहले यह आयोजन जनसहयोग से होता था, बाद में शासन द्वारा इस आयोजन के लिए सहयोग दिया जा रहा है। इस भव्य एवं शानदार आयोजन में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। उन्होंने सभी को इस आयोजन के लिए बधाई दी।


छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष श्री जितेन्द्र उदय मुदलियार ने कहा कि राजनांदगांव जिले की हॉकी और झांकी बहुत प्रसिद्ध है। आज से 9 दिवसीय इस प्रतियोगिता में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय खिलाडिय़ों को अपने खेल का जौहर दिखाने का मौका मिलेगा। जिलेवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हुई है। इसके लिए उन्होंने आयोजन समिति को बधाई दी। स्वागत उद्बोधन में प्रभारी अधिकारी आयोजन समिति श्री खेमलाल वर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में मैन ऑफ द मैच, मैन ऑफ द टूर्नामेंट भी घोषित किए जाएंगे। हॉकी की प्रतियोगिता के लिए खिलाडिय़ों में उत्साह है। इस अवसर पर अतिथियों ने नवल टाटा जमशेदपुर विरूद्ध रिपब्लिकन मुम्बई की टीम से परिचय प्राप्त किया। उल्लेखनीय है कि कोविड-19 संक्रमण के कारण विगत दो वर्ष से प्रतियोगिता का आयोजन नहीं हो पाया था। इस वर्ष आयोजन होने से नगर वासियों में खुशी एवं उत्साह है। दर्शकों ने हॉकी के रोमांचक मैच का आनंद लिया। उपाध्यक्ष राज्य गौ सेवा आयोग श्री मन्नालाल यादव, सदस्य संचालक मंडल राज्य सहकारी मत्स्य महासंघ मर्यादित श्री संवलूराम निषाद, सदस्य छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग श्री किशन खण्डेलवाल, डायरेक्टर श्री अशोक पंजवानी, सदस्य छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल श्री वीरेन्द्र चौहान, सदस्य छत्तीसगढ़ ग्रामीण रोजगार गारंटी परिषद श्री पदम कोठारी, अध्यक्ष नगर पालिक निगम राजनांदगांव श्री हरिनारायण धकेता, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ हॉकी श्री फिरोज अंसारी,  पूर्व महापौर श्री सुदेश देशमुख एवं कलेक्टर श्री डोमन सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री अमित कुमार, नगर निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, एसडीएम श्री अरूण वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।

advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button