advertisement
मुंगेली जिला

मुंगेली : कलेक्टर ने किया धान उपार्जन केन्द्र हथनीकला का औचक निरीक्षण

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी और उठाव के संबंध में ली जानकारी

खरीदी के दौरान धान की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के दिए निर्देश

मुंगेली 28 नवम्बर 2022

कलेक्टर श्री राहुल देव आज पथरिया विकासखंड के ग्राम हथनीकला पहुंचकर धान उपार्जन केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने वहां समर्थन मूल्य पर अब तक खरीदे गए कुल धान की मात्रा व उठाव, स्टेकिंग, ड्रेनेज व्यवस्था, किसानों का पंजीयन, टोकन व्यवस्था, हमालों की संख्या, बारदाना की उपलब्धता आदि की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि ऐसे किसान जिनका रकबा 2.5 एकड़ से कम है, उन किसानों का धान प्राथमिकता के साथ खरीदें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप जिले में सभी उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी कार्य सुचारू रूप से किया जा रहा है। किसानों को किसी भी प्रकार से परेशानी नहीं होना चाहिए। उन्होंने अधिक धान रकबा वाले किसानों के पंजीयन का सत्यापन के संबंध में भी जानकारी ली।

        कलेक्टर ने धान खरीदी प्रभारी अधिकारी को धान खरीदी के दौरान धान की गुणवत्ता का भी विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अवैध धान विक्रय करने वाले कोचियों और बिचैलियों पर भी विशेष निगरानी रखा जाए। उन्होंने धान विक्रय के लिए पहुंचे किसानों से भी चर्चा की। इस दौरान कुछ किसानों के द्वारा अधिया और रेगहा में लगाए गए धान की फसल को उपार्जन केंद्र में विक्रय नहीं कर पाने की समस्या बताने पर कलेक्टर ने आवश्यक कार्यवाही की बात कही। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री तीर्थराज अग्रवाल, एसडीएम पथरिया श्रीमती प्रिया गोयल सहित संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

Advotisment

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button