छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

जन ज़ुराव रैली संवाद का एक सार्थक मंच-डॉ.रमन सिंह

राजनांदगांव- जन संवाद की परंपरा को क़ायम रखने जन ज़ुराव रैली का आयोजन भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा किया गया।भारतीय जनता युवा मोर्चा के जन ज़ुराव रैली को भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह,भाजपा प्रदेश महामंत्री राजनांदगाँव के सांसद संतोष पांडेय,भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष विजय शर्मा ने संबोधित किया।

डॉ.रमन सिंह ने नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की भारत के राजनैतिक इतिहास में अब तक नरेंद्र मोदी जी जैसा नेतृत्व भारत को नहीं मिला था पुरे विश्व में आज नरेंद्र मोदी की आज जय जय कार हो रही है।करोंना वैश्विक महामारी के रूप में व्याप्त हो चुकी हैं ऐसी परिस्थिति में भी सरकार ने देश को संभालें रखा हैं चाहे लॉकडाउन हो या स्वास्थ्य सेवाओं के उपकरण व सुविधा,अन्य साधन संसाधन से को परिपूर्ण बनाये रखने में नरेंद्र मोदी जी की सरकार से देश की जनता भी संतुष्ट हैं।इस कार्यक्रम में जिला कार्यालय में तरुण लहरवानी अरुण शुक्ला किशुन यदू रघुवीर वाधवा गिन्नी चावला बंटी भाटिया गोलू सूर्यवंशी आकाश चोपड़ा समीर श्रीवास्तव सुमित भाटिया पार्थ गेण्डरे आशुतोष सिंह इंद्रजीत मानिकपुरी हेमदीप साहू उपस्थित थे।

advertisement
advertisement
advertisement
advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button