छत्तीसगढ़जशपुर जिला

जशपुरनगर : जिले के 35 धान उपार्जन केन्द्रों में लगभग 38 हजार पंजीकृत किसानों से धान खरीदी की जाएगी

जिले में उत्साह के साथ किसान धान खरीदी केन्द्रों में धान बेचने जा रहे हैंकिसानों से अब तक कुल 742.48 मीट्रिक टन धान खरीदी की जा चुकी हैधान खरीदी केन्द्रों में धान का उठाव भी प्राथमिकता से किया जा रहा हैजशपुरनगर 14 नवम्बर 2022जिले के किसान उत्साह के धान खरीदी केन्द्रों में धान विक्रय करने जा रहे हैं। किसानों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए खरीदी केंद्र में छाया, पानी, शौचालय सहित सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराया गया है। टोकन के लिए भी ऑनलाईन सुविधा दी गई है। ताकि दूरस्थ अंचल के किसानों को धान बेचने में किसी भी प्रकार की समस्या न होने पाए।विपणन अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में जिले के 24 समितियों के माध्यम से 35 धान उपार्जन केंद्र में 38378 पंजीकृत किसानों से धान खरीदी की जा रही है। पंजीकृत किसानों का रकबा 71442.44 हेक्टर है। विपणन अधिकारी ने बताया कि अब तक 176 किसानों ने धान बेचे हैं जिनका रकबा 330.23 हेक्टर है। किसानों से अब तक कुल 742.48 मीट्रिक टन धान खरीदी की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि 1752 मैट्रिक टन डीओ के लिए आवेदन प्राप्त हुए हैं। जिसके ऐवज में 440 मीट्रिक टन का डीओ जारी किया गया है। वर्तमान में 188 मैट्रिक टन धान उठाव किया जा चुका है।

advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button