advertisement
छत्तीसगढ़धमतरी जिला

धमतरी : प्रदेश का पहला संयुक्त ग्राम सभा के लिए सामुदायिक वन संसाधन अधिकार पत्र मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के हाथों मिला ग्राम सभा लिखमा, मैनपुर और बनियाडीह को

विशेष पिछड़ी जनजाति के सिंगपुर निवासी विजय कुमार को सहायक ग्रेड 3 के पद के लिए मुख्यमंत्री ने सौंपा नियुक्ति पत्र

विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में

धमतरी प्रदेश का पहला संयुक्त ग्राम सभा के लिए सामुदायिक वन संसाधन अधिकार पत्र आज प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के हाथों धमतरी के नगरी स्थित ग्राम सभा लिखमा, मैनपुर और बनियाडीह को मिला। विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में सुबह साढ़े 11 बजे से आयोजित कार्यक्रम में इन तीनों ग्राम सभाओं को कुल 1780.87 हेक्टेयर क्षेत्र के लिए सामुदायिक वन संसाधन अधिकार पत्र मिला है। जिले की ओर से यह अधिकार पत्र जिला पंचायत सदस्य मनोज साक्षी के साथ ग्रामसभा अध्यक्ष लिखमा दुलार सिंह सामरथ, मैनपुर रमेश कुमार नेताम और ग्रामसभा अध्यक्ष बनियाडीह नरेश कश्यप ने मुख्यमंत्री के हाथों प्राप्त किया। विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों को सीधी भर्ती के तहत मगरलोड के सिंगपुर निवासी विजय कुमार नेताम की सीधी भर्ती आदिवासी विकास विभाग में सहायक ग्रेड 3 के पद पर हुई है। डीसीए और एम.ए. हिन्दी शैक्षणिक योग्यताधारी विजय कुमार नेताम को भी मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से नियुक्ति पत्र सौंपा। जिसे पाकर नेताम अभिभूत हो गए।
          मुख्यमंत्री बघेल ने विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर अपने उद्बोधन में  प्रदेश के सभी महापुरुषों का स्मरण किया, जिनकी स्वतंत्रता संग्राम और आजादी में महती भूमिका रही। उन्होंने आगे कहा कि यूनाइटेड नेशन की घोषणा अनुरूप प्रदेश में विश्व आदिवासी दिवस मनाया जा रहा है। प्रदेश में आदिवासियों के हितों के संरक्षण का पूरा प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शहीद वीर नारायण सिंह के नाम से नए रायपुर में 25 एकड़ जमीन में संग्रहालय बनाया जा रहा है। पिछले साल उसका भूमिपूजन किया गया था और निर्माण कार्य जारी है। इस मौके मुख्यमंत्री ने प्रदेश में 11 से 17 अगस्त तक मनाए जाने वाले स्वतंत्रता सप्ताह में सभी की भागीदारी सुनिश्चित करने और हर घर में तिरंगा लगाने की अपील की। उन्होंने अपने उद्बोधन के अंत में विश्व आदिवासी दिवस की सबको बधाई भी दी। ज्ञात हो कि इससे पहले मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में आदिवासियों के रहन सहन, कला, संस्कृति, व्यंजन, बोली आदि से संबंधित पुस्तकों का विमोचन करते हुए हर्ष भी जताया। इसके साथ ही आदिम जाति अनुसंधान प्रशिक्षण संस्थान द्वारा प्रकाशित आदि विद्रोह सहित अन्य पुस्तकों, ग्राम सभा जागरूकता अभियान का कैलेंडर, अभियान गीत तथा सामुदायिक वन संसाधन अधिकार (कांकेर के चारागांव) के वीडियो का विमोचन भी किया। राज्य स्तर पर आयोजित विश्व आदिवासी दिवस के कार्यक्रम में जहां मंत्रीगण, विभागीय सचिव, अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। वहीं जिला स्तर पर जनपद पंचायत नगरी में वर्चुअल कार्यक्रम में विधायक सिहावा डॉ.लक्ष्मी ध्रुव, जनपद अध्यक्ष नगरी दिनेश्वरी नेताम, नगर पंचायत अध्यक्ष नगरी अराधना शुक्ला, जनपद सदस्य उमेश देव, कलेक्टर पी.एस.एल्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज़िला पंचायत प्रियंका महोबिया, आदिवासी विभाग और अन्य विभाग के अधिकारी एवं हितग्राही बड़ी संख्या में हिस्सा लिए।

Advotisment

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button