छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : विलक्षण व्यक्तित्व के धनी थे अवस्थी जी : कांग्रेस

० पार्टी का ध्वज के साथ दी सलामी
० संसदीय सचिव मंडावी, विधायक छन्नी साहू, महामंत्री शाहिद भाई घर पहुंच परिजनों से मिल किया शोक व्यक्त
राजनांदगांव। शहर कांग्रेस के पुरोधा, वरिष्ठ कांग्रेसी व शहर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष शशिकांत अवस्थी का हृदयघात से निधन होने पर उनंका अंतिम संस्कार लखोली मुक्तिधाम में किया गया। जिला कांग्रेस प्रवक्ता रूपेश दुबे ने बताया कि अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में कांग्रेसजन व शहरवासी शामिल होकर उन्हें अंतिम विदाई दी। शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने श्री अवस्थी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि हम कांग्रेसजनों व परिजनों के लिए एक अपूरणीय क्षति है। अवस्थी दादाजी हम कांग्रेसजनों के लिए पथप्रदर्शक रहे, संगठन की मजबूती के लिए उनका चिंतन गजब की थी, उनका मार्गदर्शन पार्टी को नई ऊंचाइयों को ले जाने वाली होती थी लगातार पार्टी क्रियाकलापों पर पैनी नजर उनकी विशेषता थी। जिला अध्यक्ष पदम सिंह कोठारी ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि अवस्थी जी विलक्षण व्यक्तित्व के धनी थे। सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक क्रियाकलाप में अग्रणी भूमिका निभाते हुए हम सबके लिए प्रेरणास्रोत थे उनके निधन से पार्टी ने एक चिंतक खो दिया है। संगठन के प्रति समर्पण कार्यकर्ताओं की पहचान की उनमें अद्भुत क्षमता थी। कांग्रेस परिवार ने अपना एक निर्भिक सदस्य खो दिया। कांग्रेस परिवार ने पार्टी का ध्वज ओढ़ा कर सलामी दी। संसदीय सचिव मोहला-मानपुर विधायक इन्द्र शाह मंडावी, खुज्जी विधायक छन्नी साहू, प्रदेश महामंत्री शाहिद भाई श्री अवस्थी जी निवास पहुंचकर परिजनों से मिलकर ढाढस बंधाया। श्री अवस्थी जी निधन पर अंत्याव्यवसायी वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष धनेश पाटिला, विधायक दलेश्वर साहू, भुनेश्वर बघेल, प्रभारी महामंत्री अरुण सिंह सिसोदिया, युवा आयोग के अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार, पर्यटन मंडल के सदस्य निखिल दिवेदी, खादी एवं ग्रामोद्योग के सदस्य श्रीकिशन खंडेलवाल, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष नवाज खान, गो सेवा आयोग उपाध्यक्ष मन्ना यादव, अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य हफीज खान, महापौर हेमा देशमुख, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष अलाली राम यादव, रमेश राठौर, डा. आफताब आलम, कमलजीत सिंह पिन्टू, ज्ञानचंद बाफना, कुतबुद्दीन सोलंकी, पूर्व महापौर सुदेश देशमुख, रूपेश दुबे, विकास त्रिपाठी, पंकज बांधव, मोहम्मद यहया, महामंत्री महेन्द्र शर्मा, झम्मन देवांगन, संजय जैन, नरेश शर्मा, गोवर्धन देशमुख, फिरोज अंसारी, अमित चंद्रवंशी, नरेश शुक्ला, ब्लाकगण अध्यक्ष आसिफ अली, सूर्यकांत जैन, अनिल मानिकपुरी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रामछत्री चंद्रवंशी, रोशनी सिन्हा, सेवादल अध्यक्ष अमित खंडेलवाल, बबलू कसार, आरबी मिश्रा, पार्षद अमिन हुद्दा, विनय झा, मनीष साहू, महेश साहू, शरद पटेल, एल्डरमेन एजाजूर रहमान, मामराज अग्रवाल, युवक कांग्रेस अध्यक्ष मनीष निर्मल, चेतन भानुशाली, सुरेन्द्र देवांगन सहित सभी मोर्चा प्रकोष्ठ केपदाधिकारियों व कांग्रेसजनों ने शोक संवेदना व्यक्त कर परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने ईश्वर से प्रार्थना की है।

advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button