मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक गुरुवार को हुई। मुख्यमंत्री निवास में हुई बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगी है। मंत्रिपरिषद ने 2022-23 की धान खरीदी नीति को मंजूरी दे दी। मंत्रिमंडलीय उप समिति ने इसकी अनुशंसा की थी। इसके अलावा कर्मचारियों के तबादलों पर लगी रोक को हटाने का फैसला संभव है।
हेलीकॉप्टर दुर्घटना में दिवंगत पायलट गोपाल कृष्ण पांडा का पत्नी को अनुकंपा नियुक्ति देने का भी फैसला हो सकता है। इसके अलावा मानसून सत्र में पेश होने के लिए रखे गए कुछ विधेयकों के प्रारूप भी चर्चा में लाए गए हैं।