छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

खैरागढ़ में आज CM करेंगे रोड शो:भूपेश बघेल छुईखदान और खैरागढ़ में मांगेंगे वोट, कानीमेरा में होगी आमसभा; यहां 2 दिन बाद वोटिंग

राजनांदगांव जिले की खैरागढ़ विधानसभा में उपचुनाव में मतदान के लिए अब सिर्फ 2 दिन का वक्त रह गया है। यहां 12 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। ऐसे में राजनीतिक दलों ने पूरा जोर इस क्षेत्र में लगा दिया है। कांग्रेस की तरफ से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल खुद मैदान में डंटे हैं। वो पिछले कई दिनों से यहां प्रचार कर रहे हैं। इसी कड़ी में सीएम शनिवार को 2 जगह पर रोड करने वाले हैं। इसके अलावा को एक स्थान पर आमसभा में संबोधित भी करेंगे।

जारी कार्यक्रम के मुताबिक, सीएम भूपेश सुबह 11.30 बजे रायपुर से रवाना होकर दुर्ग पहुंचे हैं। यहां वो दुर्ग जिले के रिसामा गांव में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वह यहां से राजनांदगांव जिले के कानीमेरा गांव जाएंगे। जहां वे आमसभा को संबोधित करेंगे।

कानीमेरा में एक घंटा बिताने के बाद सीएम 3.30 बजे छुईखदान शहर पहुंचेंगे। यहां वे 4.30 बजे तक रोड शो करेंगे और कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा के लिए वोट मांगेंगे। इस रोड शो के बाद सीएम शाम 5 बजे खैरागढ़ शहर जाएंगे। यहां भी वह करीब एक घंटे तक रोड शो करेंगे। रोड शो में राज्य सरकार के मंत्री, विधायक और स्थानीय पदाधिकारी और नेता शामिल होंगे। मतदान के 2 दिन पहले हो रहे इस रोड शो को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

वोटरों को लुभाने के हथकंडे शुरू:खैरागढ़ उपचुनाव के पहले गाड़ियों में मिला कैश और साड़ियां; BJP बोली- कांग्रेस बांट रहीं साड़ियां

इस वजह से चुनाव

2018 में हुए विधानसभा चुनाव में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के देवव्रत सिंह ने इस सीट पर भाजपा की कोमल जंघेल को केवल 870 वोटों के अंतर से हराया था। नवम्बर 2021 में देवव्रत सिंह का निधन हो गया। इसके बाद से यह सीट खाली है। 2013 में कांग्रेस के गिरवर जंघेल यहां से विधायक थे। 2007 के उपचुनाव और 2008 के आम चुनाव में भाजपा के कोमल जंघेल ने यह सीट जीती। इससे पहले कांग्रेस के देवव्रत सिंह यहां से विधायक हुआ करते थे।

advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button