छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : दुष्कर्म के आरोप में कांग्रेस सचिव गया जेल

पीड़िता के पति को दी जान से मारने की धमकी
मामला चिखली थाना का
राजनीतिक गलियारों में मची हलचल

राजनांदगांव । शहर में आज उस समय राजनीतिक हलचल तेज हो गई जब चिखली चौकी क्षेत्र अंतर्गत रहने वाले शहर कांग्रेस कमेटी के सचिव पर दुष्कर्म का आरोप एक विवाहिता ने लगाया। जिस पर त्वरित कार्यवाही करते है चिखली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सूत्रों ने बताया कि मामला सामने आने के बाद आरोपी ने पीड़िता के पति को भी जान से मारने की धमकी भी दे डाली है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शहर कांग्रेस कमेटी के सचिव और दिग्विजय कॉलेज जनभागीदारी के सदस्य विकास गजभिये के खिलाफ चिखली थाना चौकी में एक विवाहिता महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि उक्त व्यक्ति द्वारा उनके साथ दुष्कर्म किया है। जिस पर चिखली पुलिस की टीम ने जांच की और दुष्कर्म का मामला दर्ज किया। बताया जा रहा है कि आरोपी विकास गजभिये लंबे समय से कांग्रेस पार्टी से जुड़ा हुआ है और कई बड़े नेताओं के संपर्क में भी रहा है। इसलिए मामला सामने आने के बाद राजनीतिक दबाव भी बनाया जा रहा था। लेकिन पुलिस ने निष्पक्ष कार्यवाही करते हुए अंततः कांग्रेस नेता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।

advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button