छत्तीसगढ़

पैराशूट नेताओं को पद देने पर कांग्रेस में विरोध, दूसरे दल से आए लोगों को हटाएंगे पद से

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के दौरे से पहले कांग्रेस की अंदरुनी कलह सामने आ गई है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद दूसरी पार्टियों से आए नेताओं को पद देने पर राजीव भवन में बवाल हो गया। कांग्रेस के जिलाध्यक्षों और ब्लाक अध्यक्षों ने प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के सामने नाराजगी जताई।

अगर लोग मोर्चा-प्रकोष्ठों में इस तरह पदाधिकारी बन गए हैं, तो उन्हें पदमुक्त किया जाए। उन्होंने ऐसे लोगों को चिन्हित कर जानकारी देने को भी कहा है। मरकाम के समझाने के बाद बैठक का माहौल शांत हुआ। दरअसल, कांग्रेस ने 15 फरवरी तक प्रदेश में दस लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया है। इसे लेकर प्रदेश प्रभारी सचिव चंदन यादव समीक्षा कर रहे थे।

advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button