advertisement
छत्तीसगढ़

कोरबा में सैंपलिंग के क्षमता दोगुनी की गई, जिले में कुल 1084 सैंपल लिए गए

कोरबा। कोरबा जिले में लिए गए कुल 1084 सैंपल लिए गए है। सिर्फ कटघोरा में ही 4 दिनों 954 सैंपल में लिए गए। अब तक 360 सैंपलों की हो चुकी है जांच।

360 सैंपलों में से 23 पॉजिटिव केस मिले हैं। इलाज के बाद दो पॉजिटिव मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। वहीं 21 संक्रमित मरीजों का एम्स रायपुर में इलाज जारी है।

बाकी सैंपल की रिपोर्ट अब तक नहीं आई है। राज्य कंट्रोल एंड कमांड सेंटर ने जानकारी दी है। कोरबा जिले में सैंपलिंग की क्षमता दोगुनी की की गई है। जिले के सभी एंबुलेंस अलर्ट मोड पर रखे गए है।

कोरबा जिले में पांच क्वारेंटाइन सेंटर बनाए गए है। 111 लोगों को आइसोलेशन पर रखा गया हैं। वहीं दो निजी होटलों को अधिग्रहित किया गया है। छुरी के एकलव्य स्कूल को 200 बेड का क्वारंटाइन सेंटर बनाया गया है। झगरहा आईटी कॉलेज को क्वारंटाइन सेंटर बनाने की तैयारी की जा रही है।

advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button