छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : शिव गर्जना की गूंज के बीच बप्पा का भव्य स्वागत, 140 वादकों ने बांधा समां …

By kadwaghut|11 Sep 2026, 9:27 AM
f X W

राजनांदगांव | गंज चौक से सदर बाजार तक मित्र मंडल गणेशोत्सव समिति ने बुधवार शाम को गणेश आगमन की शोभायात्रा निकाली। इस दौरान ढोल-ताशों की गगनभेदी गूंज और आतिशबाजी की चमक ने माहौल भक्तिमय कर दिया। शिव गर्जना ढोल-ताशा पथक के 140 वादकों की दमदार प्रस्तुति पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। वहीं आसमान में हुई शानदार आतिशबाजी ने बप्पा के भव्य स्वागत को यादगार बना दिया। 14 सितंबर को भगवान गणेश की स्थापना शुरू होगी। मित्र मंडल ने बप्पा का शानदार वेलकम किया। इस बार महानगरों जैसा पैटर्न: संस्कारधानी में इस बार महानगरों जैसा पैटर्न देखने मिल रहा है। यहां प्रतिमाएं पहले लाई जा रही हैं और सजावट का काम शुरू कर दिया गया है। यह पहली बार हो रहा है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  बस्तर में शांति और विकास का नया अध्याय, शिक्षा, स्वास्थ्य और आजीविका के अवसरों का हो रहा विस्तार

Related Articles

2

Back to top button