छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : पटरी पार छह घंटे बिजली गुल कामकाज व ग्राहकी प्रभावित…

By kadwaghut|23 Oct 2026, 11:04 AM
f X W

राजनांदगांव , पटरी इलाकों में गुरुवार दोपहर 12 से शाम 6 बजे तक करीब 6 घंटे बिजली गुल रहने से लोगों को परेशान होना पड़ा। दिवाली पर्व से पहले लंबे समय तक बिजली गुल होने से बिजली आधारित उद्योग, कामकाज, दुकानों में ग्राहकी प्रभावित रही।

बिना सूचना बिजली गुल होने से लोगों ने आक्रोश जताते बिजली कंपनी पर मनमानी करने का आरोप लगाया। शिक्षक नगर, स्टेशन पारा, गोरी नगर के कुछ हिस्से में दोपहर 12 से 6:30 बजे तक बिजली गुल रही। शिकायत है बिना सूचना बिजली गुल की गई।

शिक्षक नगर में 11 केवी लाइन की शिफ्टिंग की पटरी पार के लोगों ने बताया कि चिखली जोन कार्यालय के प्रभारी का ट्रांसफर हो चुका है उसकी जगह दूसरे अफसर ने ज्वाइन नहीं किया है। लोगों की शिकायत नहीं सुनी जाती और नहीं समाधान होता है।

बिजली कंपनी के अफसरों का कहना है शिक्षक नगर में सालों से 11 केवी एलटी लाइन की शिफ्टिंग की मांग थी। करीब 40 मकानों की छत के उपर से लाइन गुजरने से लोग परेशान थे। फ़र्स्ट फ्लोर पर मकान नहीं बन रहे थे। इसी लाइन की शिफ्टिंग की गई। जिसके चलते बिजली गुल रही। सूचना दिए थे।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : विधायक धर्मजीत सिंह 2 नवंबर को आयोजित जिला स्तरीय राज्योत्सव के होंगे मुख्य अतिथि

Related Articles

2

Back to top button