मध्य प्रदेशराज्‍य

दिवाली पर पटाखा दुकानदारों के लिए जरूरी निर्देश, अस्थाई बिजली कनेक्शन लेकर ही करें बिजली का उपयोग-मंत्री तोमर

By Admin|28 Oct 2026, 10:31 AM
f X W

सुरक्षित दीपावली मनाएं

बिजली ट्रांसफार्मर के नीचे या उससे सटाकर नहीं लगाएं पटाखों की दुकान : ऊर्जा मंत्री तोमर

नियमानुसार अस्‍थाई कनेक्‍शन लेकर ही बिजली का उपयोग करें

भोपाल 
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने विद्युत उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे दीप पर्व पर विद्युत सुरक्षा एवं सावधानियां रखकर सुरक्षित दीपावली मनाएं। उन्होंने सभी पटाखा व्यवसायियों से अपील की है कि वे बिजली लाइन के नीचे, ट्रांसफार्मर के नीचे या उससे सटाकर दुकान न लगाएं क्योंकि इससे दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है। छोटी सी असावधानी बड़ी दुर्घटना का रूप ले सकती है। नागरिकों से भी अनुरोध किया है कि वे पटाखे व आतिशबाजी का प्रदर्शन बिजली लाइनों के नीचे व आसपास न करें।

दीपावली पर्व पर प्रकाशीय साज-सज्जा के लिये उपभोक्ता अपने परिसर में विद्यमान बिजली कनेक्शन से स्वीकृत भार के अनुसार ही बिजली का उपयोग करें। बिना स्वीकृति के अतिरिक्त भार की वृद्धि एवं सीधे तार डालकर विद्युत अनधिकृत उपयोग नहीं करें। बिजली चोरी अथवा बिना स्वीकृति के संयोजित भार में वृद्धि अवैधानिक है और इसके लिए बिजली अधिनियम 2003 में जुर्माने का प्रावधान है।

मिठाई, मूर्तियां, साज-सज्जा, बर्तन व्यापारी, पटाखों की दुकाने एवं दीपावली पर्व से जुड़ी अन्य सामग्री के विक्रय के लिये लगाए जाने वाली अस्थाई दुकानों के प्रकाश व्यवस्था के लिये व्यापारी बंधुओं से अनुरोध किया गया है कि वे नियमानुसार अस्थाई कनेक्शन लेकर ही बिजली का उपयोग करें।

 

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  बांधवगढ़ में अब सुबह-शाम दो पालियों में होगी जंगल सफारी, जानें टिकट बुकिंग का समय

Related Articles

2

Back to top button