छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : हैंडबॉल में छग ने राष्ट्रीय स्पर्धा में जीता कांस्य पदक…

By kadwaghut|06 Nov 2026, 3:33 PM
f X W

राजनांदगांव , राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। बिहार के सासाराम में आयोजित तीसरी सीनियर स्पीड हैंडबॉल प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की बालक टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया। टीम ने क्वार्टर फाइनल में मजबूत हरियाणा को 7-3 गोल से शिकस्त दी, वहीं तीसरे स्थान के मुकाबले में हिमाचल प्रदेश को 7-5 गोल से हराकर पदक अपने नाम किया। इस उपलब्धि की खास बात यह रही कि टीम में राजनांदगांव के नौ खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा और टीमवर्क से जीत में अहम योगदान दिया।

प्रतियोगिता के महत्वपूर्ण मुकाबलों में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने पूरे आत्मविश्वास, अनुशासन और तालमेल के साथ खेल दिखाया। हरियाणा के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में 7-3 गोल की जीत के बाद टीम ने तीसरे स्थान के लिए हिमाचल प्रदेश के सामने भी दमदार प्रदर्शन किया। रोमांचक मुकाबले में 7-5 गोल से जीत दर्ज कर टीम ने प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल किया। टीम की इस सफलता में कोविद यादव, नीरज यादव, शुभम मेश्राम, सोमेश्वर नेताम, विशाल यादव, कृतज्ञ एले, शिवम मंडावी, भूपेश साहू एवं त्रिवेद संचेनिया का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

मुख्य प्रशिक्षक फिरोज खान, सहायक प्रशिक्षक रजा कुरैशी और टीम मैनेजर भूमि कोचर के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने यह उपलब्धि हासिल की। छत्तीसगढ़ की इस सफलता पर विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक डॉ. रमन सिंह, सांसद संतोष पांडे, महापौर मधुसूदन यादव, अध्यक्ष सूर्यकांत जैन और सचिव प्रिंस भाटिया सहित खेलप्रेमियों ने इसकी सराहना की है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  केंद्र, छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों को जानने उमड़ रही लोगों की भीड़

Related Articles

2

Back to top button