छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : नेपाल में फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सहायता के लिए हेल्पलाइन जारी …

By kadwaghut|27 Aug 2026, 10:34 AM
f X W

रायपुर। नेपाल में बाढ़ एवं भूस्खलन के कारण फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सहायता के लिए राज्य सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। प्रदेश के नागरिक अथवा उनके परिजन सहायता एवं आवश्यक जानकारी के लिए आपदा प्रबंधन हेल्पलाइन 1070 तथा दूरभाष +91-771-2223471 पर संपर्क कर सकते हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार अपने प्रत्येक नागरिक के साथ खड़ी है। फंसे नागरिकों की सुरक्षित वापसी एवं आवश्यक सहायता के लिए सरकार पूरी तत्परता से कार्य कर रही है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  गुजरात से लौटे ग्रामीणों का पुलिस अधीक्षक ने पुष्पगुच्छ भेंटकर किया स्वागत

Related Articles

2

Back to top button