छत्तीसगढ़जशपुर जिला

CG : सुरक्षित बचपन अभियान के अंतर्गत जिले के तीन स्कूलों में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन…

By kadwaghut|01 Nov 2026, 3:51 PM
f X W

जशपुरनगर । प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर के मार्गदर्शन में विगत दिवस 28 अक्टूबर 2026 को सुरक्षित बचपन अभियान के अंतर्गत जिले के तीन विद्यालयों में जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर के पैरालीगल वॉलिंटियर्स के माध्यम से देव पब्लिक इंग्लिश मीडियम स्कूल जशपुर, सेंट जेवियर इंग्लिश मीडियम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शांति भवन जशपुर एवं स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम नवीन आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जशपुर में शिविर आयोजित किया गया।

शिविर में देव पब्लिक स्कूल में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश (एफ.टी.सी.) जनार्दन खरे एवं जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश सरोजनी जनार्दन खरे, सेंट जेवियर स्कूल में व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ श्रेणी दिव्या गोयल तथा स्वामी आत्मानंद स्कूल में प्रशिक्षु न्यायाधीश अभिनव कुमार अग्रवाल उपस्थित रहे।

शिविर के दौरान बच्चों को पॉक्सो एक्ट, गुड टच-बैड टच, बाल अधिकार एवं संरक्षण, साइबर सुरक्षा तथा सुरक्षित बचपन के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी देकर जागरूक किया गया।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : गुड टच और बैड टच का अंतर समझाया गया...

Related Articles

2

Back to top button