मध्य प्रदेशराज्‍य

विदेश में पढ़ाई का सपना होगा पूरा! MP सरकार ने छात्रवृत्ति के लिए मांगे आवेदन, जानें पात्रता

By Admin|03 Nov 2026, 10:52 AM
f X W

मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग विदेश अध्यन छात्रवृत्ति योजना वर्ष 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित

पोर्टल https://mpom.mp.gov.in पर करें ऑनलाइन आवेदन

भोपाल

मध्यप्रदेश शासन के पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा राज्य के अन्य पिछड़ा वर्ग के प्रतिभावान विद्यार्थियों को विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के उद्देश्य से 'विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना 2026-27' के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। योजना के अंतर्गत चयनित मेधावी विद्यार्थियों को शीर्ष विदेशी विश्वविद्यालयों और संस्थानों में स्नातकोत्तर, शोध उपाधि तथा पोस्ट-पीएचडी (Post Ph.D.) पाठ्यक्रमों में अध्ययन के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।

इच्छुक अभ्यर्थी विभाग के आधिकारिक पोर्टल mpom.mp.gov.in पर जाकर अपना प्रोफाइल रजिस्ट्रेशन करने के बाद ऑनलाइन आवेदन लॉक कर सकते हैं। प्रोफाइल पंजीयन के लिए समग्र आईडी के साथ डिजिटल जाति, आय और मूल निवासी प्रमाण पत्र का लिंक होना आवश्यक है। ऑनलाइन फॉर्म लॉक करने के 15 दिनों के भीतर आवेदन का प्रिंटआउट और सभी स्वप्रमाणित दस्तावेजों (जैसे अंकसूची, ऑफर लेटर, QS रैंकिंग प्रमाण) की प्रतियां आयुक्त कार्यालय, पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण (विंध्याचल भवन, द्वितीय तल, 'क'/'ख' विंग, भोपाल – 462004) में डाक द्वारा या व्यक्तिगत रूप से जमा करना अनिवार्य है।

चयन प्रक्रिया और हेल्पलाइन सुविधा

पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा पूरे वर्ष चालू रहेगी। प्रत्येक 1 माह की अवधि के विभिन्न चरणों में प्राप्त आवेदनों को एकत्र कर मेरिट के आधार पर चयन प्रक्रिया और साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। आवेदन या तकनीकी दस्तावेजों से जुड़ी किसी भी समस्या के समाधान के लिए अभ्यर्थी विभागीय हेल्पलाइन नंबर 0755-2553329, 0755-2675521 पर संपर्क कर सकते हैं या nodalofficerobc@mp.gov.in पर ईमेल भेज सकते हैं।

READ ALSO  साक्षरता कर्मियों को बड़ी राहत, प्रेरकों और समन्वयकों का बकाया मानदेय मिलेगा

 

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

2

Back to top button