मध्य प्रदेश

ई-अटेंडेंस सिस्टम की गलती या अफसरों की? रीवा में मृत शिक्षकों को नोटिस, तीन दिन में जवाब तलब

By Admin|19 Nov 2025, 7:56 PM
f X W

रीवा
जिले के शिक्षा विभाग की लापरवाही इस कदर सामने आई है कि तीन मृत शिक्षकों को ई-अटेंडेंस न भरने पर कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया। ई-अटेंडेंस प्रणाली, जो हाल ही में सभी शिक्षकों के लिए अनिवार्य की गई है, की निगरानी के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने यह नोटिस जारी किया। विभाग के रिकॉर्ड में अपडेट न होने के कारण मृत शिक्षकों को ड्यूटी से अनुपस्थित दर्शाया गया और नियमानुसार उन्हें नोटिस भेज दिया गया।
 
जारी नोटिस में कहा गया है कि ई-अटेंडेंस न दर्ज करने के कारण उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई क्यों न की जाए। साथ ही तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। मृत शिक्षकों के नाम पर नोटिस जारी होने से विभाग की संवेदनहीनता और सिस्टम की खामियां उजागर हो रही हैं।

 

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  मंत्री कुशवाहा का जोर, दिव्यांग पुनर्वास केंद्रों का निर्बाध संचालन सुनिश्चित करें

Related Articles

2

Back to top button