छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : अवैध रूप से शराब ले जाते हुए एक गिरफ्तार …

By kadwaghut|18 Apr 2026, 9:35 AM
f X W

खैरागढ़| थाना गंडई पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से शराब परिवहन करते एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार 16 अप्रैल को एक माल वाहक क्रं. सीजी 08 एयू 4010 को पैलीमेटा से नर्मदा की ओर शराब ले जाते हुए पकड़ा गया। ग्राम मानपुर नाका के पास नाकाबंदी कर वाहन की तलाशी ली गई, जिसमें सामने सीट के नीचे रखे 28 पाव देसी शराब बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी अशोक कुमार सिन्हा उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम नर्मदा चकनार को गिरफ्तार किया। साथ ही परिवहन में प्रयुक्त वाहन भी जब्त किया गया। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट में कार्रवाई की गई।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG में अवैध धान पर प्रशासन सख्त, परिवहन से लेकर भंडारण तक होगी निगरानी

Related Articles

2

Back to top button