छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

बालगृहों में विभिन्न संविदा पदों पर भर्ती के लिए 12 जनवरी तक आवेदन आमंत्रित

By kadwaghut|29 Dec 2025, 9:48 PM
f X W

राजनांदगांव 29 दिसम्बर 2025। छत्तीसगढ़ राज्य बाल संरक्षण समिति संचालनालय महिला एवं बाल विकास विभाग नया रायपुर द्वारा राज्य के विभिन्न जिलों के बालगृहों के लिए स्वीकृत संविदा पदों की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है। इसके तहत राजनांदगांव जिले के शासकीय बालगृह (बालिका) के 14 पद एवं विशेषीकृत दत्तक ग्रहण अभिकरण के 1 पद शामिल है। संविदा पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक पात्र आवेदक 12 जनवरी 2025 शाम 5.30 बजे तक कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग राजनांदगांव में केवल पंजीकृत डाक, स्पीड पोस्ट, कोरियर के माध्यम से आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी वेबसाईट www.cgwcd.gov.in, www.cgstate.gov.in एवं कार्यालय जिला बाल संरक्षण इकाई महिला एवं बाल विकास विभाग संयुक्त कलेक्टोरेट कार्यालय प्रथम तल कक्ष क्रमांक 11 राजनांदगांव के सूचना पटल से प्राप्त की जा सकती है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : पटवारियों को हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने का अल्टीमेटम

Related Articles

2

Back to top button